फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The young man who returned from abroad gave divorce to his wife

Kaushambi News: विदेश से लौटे युवक ने पत्नी को दिया तलाक

Thu, 16 Mar 2023 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 16 Mar 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
The young man who returned from abroad gave divorce to his wife
कोतवाली इलाके की एक विवाहिता को प्रेमी से फोन पर बात करना महंगा पड़ा। मामले की जानकारी होने पर विदेश में रह रहे उसके पति ने कॉल डिटेल निकाली तो सच्चाई उजागर हो गई। घर लौटे युवक ने अपने ससुर को बुलाकर पत्नी की करतूत बताई और सभी के सामने तलाक, तलाक-तलाक बोलकर अपनी राह जुदा कर ली।
विज्ञापन

इलाके की एक युवती की शादी पांच महीने पहले फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष कोतवाली इलाके में हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही पति रोजी-रोजगार के लिए विदेश चला गया। इस दौरान विवाहिता के ससुराल वालों को शक हुआ कि वह किसी से रात-रात भर फोन पर बात करती है। घरवालों ने यह बात विदेश में रह रहे युवती के शौहर को फोन पर दी।
विज्ञापन

पति ने विवाहिता की कॉल डिटेल निकलवाई तो पता चला कि युवती अपने गांव के युवक से फोन पर बात करती है। इसे लेकर युवक घर लौट आया। उसने अपने ससुर को घर बुलाया और पत्नी के करतूत के बाबत जानकारी दी। मौके पर पहुंचे ससुर के सामने से ही उसने पत्नी को तलाक दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विवाहिता का प्रेमी भी अब शादी से मुकर गया है। बुधवार को मामले की शिकायत विवाहिता ने पइंसा कोतवाली में की। थानाध्यक्ष रजनीकांत राजपूत का कहना है मामला संज्ञान में है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed