{"_id":"4a756e1c7cbbb882c1c2870f402874ae","slug":"the-young-man-had-bled-dbangon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने युवक को किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने युवक को किया लहूलुहान
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Mon, 18 May 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो)। करारी कोतवाली क्षेत्र के बैशकांटी गांव में शनिवार की रात दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। रास्ते में घात लगाकर बैठे हमलावरों ने गांव के एक युवक को पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुरानी रंजिश में हुए हमले की नामजद शिकायत भुक्तभोगी ने पुलिस से की। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। मारपीट की घटना को लेकर दोनों परिवारों में तनातनी बनी है।
करारी कोतवाली क्षेत्र के बैशकांटी गांव निवासी इस्तियाक अहमद ने बताया कि गांव के ही एक परिवार से उसकी पुरानी रंजिश चली रही है। बताया कि शनिवार की शाम करीब 7.30 बजे वह खेत से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उसे दबोच लिया। लाठी-डंडे से उसकी बेरहमी से पिटाई की। चीख-पुकार सुनकर परिजन और गांव के अन्य लोग शोर मचाते हुए दौडे। ग्रामीणों को आते देख हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। उधर, हमले से इश्तियाक जख्मी हो गया।
खून से लथपथ ही वह करारी कोतवाली पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। करारी पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि दोनों के बीच पुरानी रंजिश है। इसी पुरानी अदावत में मारपीट की घटना हुई है। रिपोर्ट लिख ली गई है। हमलावरों की तलाश के साथ घटना छानबीन की जा रही है।