{"_id":"5dd2f0178ebc3e54cb5750c7","slug":"the-young-man-died-by-hanging-kaushambi-news-ald260557659","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगाकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी लगाकर युवक ने दी जान
विज्ञापन
The young man died by hanging
- फोटो : KAUSHAMBI
फांसी लगाकर युवक ने दी जान
कोखराज कोतवाली के असरगंज का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी/मूरतगंज। पत्नी से खाना बनाने को लेकर हुए विवाद पर सोमवार सुबह लीडर रोड डिपो में तैनात एक संविदा चालक ने फांसी लगाकर जान दे दी।
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के असरगंज निवासी महेंद्र पाल (32) पुत्र वंशराज रोडवेज में संविदा पर चालक था। शनिवार को वह अवकाश लेकर घर आया था। सोमवार सुबह करीब छह बजे महेंद्र लघुशंका के लिए खेत की तरफ गया। बताया जाता है कि सुबह आठ बजे उसने चाय पी और इसके बाद अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक महेंद्र के बाहर नहीं आने से उसकी पत्नी गुड़िया ने खिड़की से देखा तो महेंद्र का शव कमरे में चुल्ले से लटक रहा था। गुड़िया की चीख-पुकार पर मोहल्ले के लोग जमा हो गए। घटना की जानकारी पर पुलिस भी आ गई। दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोखराज के प्रभारी कोतवाल हेमंत मिश्रा का कहना है कि पति-पत्नी के बीच खाना बनाने को लेकर कुछ विवाद हुआ था। इसी से आहत होकर महेंद्र ने फांसी लगाई है। फिलहाल परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।