{"_id":"6cd8492d3c17c4262ef6855d7f5fedcb","slug":"the-young-man-beaten-to-colleagues-bled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथियों ने युवक को पीटा, लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथियों ने युवक को पीटा, लहूलुहान
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Fri, 10 Jul 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
चायल (ब्यूरो)। पुरामुफ्ती के उमरछा गांव में बृहस्पतिवार को साथियों ने युवक को पीट दिया। दोपहर खेल के दौरान मामूली बात पर कहासुनी हुई थी। युवकों को आपस में मारपीट करता देख गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। साथियों की पिटाई से घायल युवक घर पहुंचा और घटना की जानकारी परिजनों को दी। देर शाम पुलिस ने शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर मारपीट करने वाले युवकों को हिरासत में ले लिया है। बता दें कि उमरछा गांव निवासी अक्षय कुमार पुत्र नरसिंह बृहस्पतिवार को साथी संजय और मोहित के साथ गांव के समीप खेल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान अक्षय का संजय से विवाद होने लगा।
कहासुनी के दौरान संजय और मोहित ने मिलकर अक्षय को पीट दिया। मारपीट देख मौके पर पहुंचे गांव के अन्य लोगों ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। घायल युवक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। वहीं खबर लिखे जाने तक दोनों परिवारों के बीच थाने में पंचायत होती रही। मगर इनके बीच सुलह-समझौता नहीं हो सका था। वहीं मारपीट को लेकर दोनों परिवारों के बीच तनातनी बनी है।