फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The workers' kutcha houses collapsed due to dampness, they had a narrow escape

Kaushambi News: सीलन से ढह गए मजूदरों के कच्चे घर, बाल-बाल बचे

Tue, 05 Aug 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 05 Aug 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
The workers' kutcha houses collapsed due to dampness, they had a narrow escape
कौशाम्बी में एक और सिराथू के तीन गांवों में घटना
विज्ञापन

आठ परिवारों की गृहस्थी जमींदोज
फोटो नं-33

संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। अलग-अलग गांवों में रविवार रात बारिश से आई सीलन की वजह से सात मजदूरों के कच्चे घर ढह गए। गनीमत रही कि पीड़ित परिवार के लोग बाल-बाल बच गए।
राघवपुर में प्रीती देवी, रामकरन, कलावती, पुष्पा देवी, प्रेम कुमारी और नारा गांव बिजनेस सोनकर का कच्चा घर सीलन की वजह से भरभराकर ढह गए। गनीमत रही कोई दबकर जख्मी नही हुआ। इस दौरान घर के भीतर रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन सहित अन्य गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। सूचना के बाद सोमवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय पांडेय, महामंत्री विपिन यादव व लेखपाल महेश प्रसाद ने निरीक्षण कर बेघर परिवार को पंचायत भवन में ठिकाना दिलाने के साथ ही कोटेदार से राशन व अन्य सामग्री की व्यवस्था कराई।
लेखपाल ने बताया बारिश में मकान गिरने वालों को आर्थिक सहायता देने के साथ मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा। इसी तरह मोगरी कड़ा गांव निवासी केशव दुबे ने बताया कि रविवार रात वह अपने परिवार के साथ घर पर सो रहा था। अचानक घर का एक हिस्सा भरभरा कर ढह गया। घर के अंदर रखा खाने-पीने का सामान, चारपाई कपड़े आदि मलवे में दबने से हजारों का नुकसान हो गया। क्षेत्रीय लेखपाल विनोद मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


वृद्ध का कच्चा मकान जमींदोज, गृहस्थी दबी
फोटो--34
बारा। कौशाम्बी ब्लॉक के ग्राम पंचायत सोंधिया गांव निवासी नत्थू राम दुबे मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। सीलन से उसका कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। चीख-पुकार सुन जुटे पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर बच्ची गृहस्थी को बाहर निकाला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान गंगा प्रसाद पाल ने घटना की जानकारी राजस्व विभाग को देते हुए हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed