फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The woman who accused her of her uncle, including the block chief, went missing

ब्लॉक प्रमुख सहित सगे चाचा पर दरिंदगी का आरोप लगाने वाली युवती लापता

Sat, 12 Dec 2020 12:50 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
The woman who accused her of her uncle, including the block chief, went missing
The woman who accused her of her uncle, including the block chief, went missing
सदर ब्लॉक प्रमुख सहित तीन लोगों के खिलाफ दो साल तक सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती रहस्यमय हालत में लापता हो गई। बृहस्पतिवार को अपर पुलिस निदेशक के यहां हुई शिकायत के बाद जिले की पुलिस उसके घर जांच के लिए पहुंची तो पीड़िता घर पर नहीं मिली।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़िता की दादी का बयान दर्ज कर लिया है। हालांकि दादी ने उसने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इनकार किया है।
करारी इलाके की एक युवती ने बृहस्पतिवार को एडीजी प्रयागराज को दिए शिकायती पत्र में कहा कि उसका सगा चाचा उससे दुष्कर्म करता था। आरोप है कि इसके बाद सदर ब्लॉक प्रमु
विज्ञापन

ख ने भी दो साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया। प्रमुख का गनर भी बाद में इसमें शामिल हो गया। यह सिलसिला दो साल तक चला। इस बीच वह गर्भवती हुई तो प्रमुख ने जबरन गर्भपात की दवा खिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंदूक दिखाकर युवती को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी। बृहस्पतिवार को युवती ने इस बाबत एडीजी को शिकायती पत्र दिया। मामला जिला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद हड़कंप मच गया। शुक्रवार को पुलिस की टीम युवती के घर बयान के लिए पहुंची तो वह वहां नहीं थी। मौके पर मिली युवती की दादी ने बताया कि वह काफ ी दिन से घर पर नहीं है।
दादी ने ऐसी किसी जानकारी से इनकार किया है।
युवती से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। पता चला कि वह छह महीने पहले अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर भी दी है। राजनैतिक साजिश के तहत उन्हें बदमान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस जांच में जो भी सहयोग मांगेगी वह तैयार हैं।

हरिमोहन यादव, ब्लॉक प्रमुख, सदर
.....
सदर ब्लॉक प्रमुख सहित तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती का बयान लेने के लिए पुलिस उसके घर पर गई थी। युवती घर पर नहीं मिली। घरवालों से उसे बयान देने के लिए सीओ ऑफि स बुलाया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. केजी सिंह, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed