फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The victim met the SP for the arrest of the narrator accused of rape

Kaushambi News: दुष्कर्म के आरोपी कथावाचक की गिरफ्तारी के लिए एसपी से मिली पीड़िता

Wed, 08 Feb 2023 08:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 08 Feb 2023 08:13 PM IST
विज्ञापन
The victim met the SP for the arrest of the narrator accused of rape
दुष्कर्म के आरोपी कथावाचक की गिरफ्तारी के लिए एसपी से मिली पीड़िता
विज्ञापन

सरायअकिल क्षेत्र के कथावाचक ने प्रयागराज की युवती से किया था दुराचार
संवाद न्यूज एजेन्सी
सरायअकिल। इलाके के इछना गांव निवासी कथावाचक बालदत्त द्विवेदी की गिरफ्तारी के लिए सोमवार को दुष्कर्म पीड़िता ने एसपी से गुहार लगाई है। युवती का इल्जाम है कि आरोपी कथावाचक उसके नाम से फेक आईडी बनाकर उसकी अश्लील फोटो और आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम कर रहा है।
प्रयागराज जिले के एक गांव की रहने वाली युवती के मुताबिक सालभर पहले वह अपने मौसी के घर आयोजित भागवत कथा में मांडा गई थी। वहीं उसकी मुलाकात व्यास गद्दी संभाले सरायअकिल इलाके के इछना गांव के बालदत्त द्विवेदी से हुई थी। कथा के दौरान ही बालदत्त ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और धीरे धीरे दोनों में बातचीत होने लगी। आरोप है कि बालदत्त ने शादी का झांसा देकर प्रयागराज के होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे चुप रहने को कहा।
विज्ञापन

बताया जाता है कि उसके बाद भी वह युवती को दिल्ली, मध्य प्रदेश समेत कई शहरों में ले जाकर यौन शोषण करने लगा। 50 हजार रुपये में गैर मर्द को बेच दिया गया। किसी तरह वहां से छूटकर निकली युवती ने बीते अगस्त माह में सोशल मीडिया पर आरोपी बालदत्त की करतूत वायरल कर पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी। पीड़िता की शिकायत पर सरायअकिल कोतवाली पुलिस ने आरोपी बालदत्त समेत उसके घरवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। तब से आरोपी और उसके परिवार के लोग घर से भागे हैं। जनवरी माह में आरोपी के घर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई भी की थी। लेकिन उसके बाद भी आज तक न ही आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर नहीं किया और न ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को पीड़िता ने एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव से मिलकर बताया कि आरोपी बालदत्त उसके नाम से फर्जी आईडी बनाकर उसकी अश्लील फोटो और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे बदनाम कर रहा है। वह समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं बची है। पीड़िता ने आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed