फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The uncontrollable dumper has tricked the innocent

बेकाबू डंपर ने मासूम को रौंद डाला

Thu, 04 Jul 2019 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
The uncontrollable dumper has tricked the innocent
बेकाबू डंपर ने मासूम को रौंद डाला
विज्ञापन

मां-बाप घायल] कोखराज कोतवाली क्षेत्र के ककोढ़ा गांव के समीप हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के ककोढ़ा गांव के समीप बुधवार सुबह एक बेकाबू डंपर ने बाइक में टक्कर मारने के बाद उसपर सवार मासूम को रौंद दिया। इससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि माता-पिता घायल हो गए। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।

पूरामुफ्ती इलाके के जानकीपुर निवासी संजय पटेल की ससुराल कोखराज क्षेत्र के शीतलपुर अंधावां में है। मंगलवार को वह पत्नी उर्मिला और दो वर्षीय बेटे अभिषेक के साथ ससुराल गया था। इसके बाद बुधवार सुबह अभिषेक की दवा लेने भरवारी गया। वहां से लौटते वक्त ककोढ़ा गांव के समीप सामने से आए डंपर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सभी लोग गिर गए। इस दौरान डंपर अभिषेक को रौंदते हुए गुजर गया। इससे मौके पर ही उसकी सांस थम गई। वहीं संजय तथा उसकी पत्नी उर्मिला घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस डंपर चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed