{"_id":"5db496908ebc3e015f568a66","slug":"the-trailer-collided-with-the-bike-the-young-man-died-kaushambi-news-ald2586121155","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेलर ने बाइक सवार कोटेदार को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेलर ने बाइक सवार कोटेदार को रौंदा, मौत
विज्ञापन
The trailer collided with the bike, the young man died
- फोटो : KAUSHAMBI
ट्रेलर ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के पुरखास गांव के समीप हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
सरायअकिल। इलाके के पुरखास गांव के समीप शनिवार सुबह बैक करते वक्त एक ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। हादसे में पत्नी को भी मामूली चोट आई है।
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के चकपिनहा गांव का वीरेंद्र कुमार जैन (40) पुत्र रोशन लाल कोटेदार था। उसकी पत्नी महेश्वरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। वीरेंद्र सरायअकिल के फकीराबाद मोहल्ले में मकान बनवाकर परिवार सहित रहता था। दीपावली के त्योहार पर पैतृक घर की साफ-सफाई करने के लिए शनिवार सुबह वह बीवी के साथ चकपिनहा जा रहा था। पुरखास गांव के समीप बैक करते समय एक ट्रेलर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वीरेंद्र और उसकी पत्नी छिटककर नीचे गिर गए। इस दौरान ट्रेलर वीरेंद्र को रौंदते हुए गुजर गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन वीरेंद्र को लेकर प्रयागराज जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में उसकी सांसें थम गईं। वीरेंद्र की पत्नी को प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने घर भेज दिया है। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।