फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The tracks along the canal banks are missing, an open invitation to accidents.

Kaushambi News: नहर किनारे की पटरियां गायब, हादसों को खुला न्योता

Tue, 31 Mar 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 31 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
The tracks along the canal banks are missing, an open invitation to accidents.
ओसा से बाजापुर मार्ग पर नहर कि पटरी बदहाल। संवाद
जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में नहर किनारे की पटरियों के गायब होने और टूटे मार्ग हादसों को खुला न्योता दे रहे हैं। कई स्थानों पर नहरों के किनारे बनी सड़कों की हालत बेहद खराब है, वहीं कहीं-कहीं तो पटरी पूरी तरह कट चुकी है। इसके बावजूद सुरक्षा के लिए संकेतक या चेतावनी बोर्ड तक नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन

ओसा से बाजापुर, टेवां उमरा होते हुए जजौली, बहादुरपुर से महांवां गांव को जाने वाली नहर के किनारे सड़क जर्जर हालत में है। कई जगह पटरी धंस गई है, जिससे वाहन फिसलने का खतरा बना रहता है। इसी तरह मोगला गांव के पास नहर पुलिया के पास भी सड़क किनारे की पटरी कटी हुई है।
विज्ञापन

करारी माइनर से जुड़ी पइंसा जाने वाली नहर के पास पइंसा पुलिया के समीप भी पटरी क्षतिग्रस्त है। यहां रात के समय स्थिति और खतरनाक हो जाती है, क्योंकि अंधेरे में टूटे हिस्से दिखाई नहीं देते। वहीं, अमिरता पुर गांव के सामने कनवार की ओर जाने वाली नहर की सड़क भी बदहाल है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नहर किनारे की पटरियों की मरम्मत कराई जाए और सुरक्षा के लिए संकेतक लगाए जाएं, ताकि संभावित हादसों को रोका जा सके।

नहर किनारे की सड़क से गुजरना अब जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। जरा सी चूक से बड़ा हादसा हो सकता है। - राजेश कुमार।
:: रात के समय सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। अंधेरे में टूटी पटरी दिखाई नहीं देती, जिससे वाहन फिसलने का डर बना रहता है।- गणेश प्रसाद।
गांव के लोगों का आना-जाना इसी रास्ते से होता है। सड़क की हालत खराब होने से परेशानी बढ़ गई है। - आशीष कुमार मिश्रा।
बरसात के समय स्थिति और खतरनाक हो जाती है। पानी भरने से गड्ढे नजर नहीं आते और हर समय हादसे होने की आशंका बनी रहती है।- प्रदीप सिंह।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed