फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The third day was bad weather

दोआबा में तीसरे दिन भी खराब रहा मौसम

Sun, 04 Jan 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sun, 04 Jan 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
The third day was bad weather
मंझनपुर/सिराथू। कौशाम्बी में शनिवार को तीसरे दिन भी रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। साथ ही दिनभर धूप नहीं खिलने और शीतलहर चलने से ठंड का कहर भी बना हुआ है। इससे जनजीवन प्रभावित रहा। वहीं तीन दिनों से हो रही बूंदाबांदी के कारण सड़क में फिसलन बनी हुई है। वहीं गली-मोहल्लों के रास्तों में भी जलजमान से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कौशाम्बी में नववर्ष की पूर्व संध्या से ही मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। बृहस्पतिवार की सुबह से शुरू हुई बूंदाबांदी शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रही। रुक-रुककर पड़ रही रिमझिम फुहारों के साथ शनिवार को दिनभर धूप भी नहीं निकली। वहीं चल रही ठंडी हवाओं के कारण ठंड का भी प्रकोप बना हुआ है। इधर, तीन दिन से हो रही बरसात ने कस्बों और गांवों की सफाई और जलनिकासी व्यवस्था की कलई भी खोलकर रख दी है।
विज्ञापन


मंझनपुर कस्बे में ही सड़क से लेकर गली-मोहल्लों के रास्तों में जलजमाव है। साथ ही सबस्टेशन मंझनपुर, नगर कोतवाली परिसर, बीएसए कार्यालय के सामने जलजमाव हो गया है। बिजली सब स्टेशन परिसर और वहां जाने वाले रास्ते पर कीचड़-पानी से ऐसी फिसलन है कि आना-जाना मुश्किल हुआ है। वहीं बेमौसम बरसात से फसलों को भी नुकसान होने की संभावना है। किसानों के मुताबिक खेतों में खड़ी चना, अरहर, सरसों आदि की फैसल को इस बारिश से खासा नुकसान होना पक्का है। इससे जिन किसानों के चेहरे बृहस्पतिवार को पड़ी फुहारों से खिले थे। अब उनके चेहरे की रंगत भी उड़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed