{"_id":"6687344cd226b569e00ceec4","slug":"the-thief-who-entered-the-house-was-caught-and-handed-over-to-the-police-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-113599-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: घर में घुसे चोर को पकड़कर किया पुलिस के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: घर में घुसे चोर को पकड़कर किया पुलिस के हवाले
Fri, 05 Jul 2024 05:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 05 Jul 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
नया नगर मोहल्ले में बृहस्पतिवार की भोर घर से गैस सिलिंडर चोरी कर रहा युवक पकड़ा गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
नया नगर मोहल्ला निवासी ऊधोश्याम उर्फ पप्पू अग्रहरि ने बताया कि बुधवार रात में एक युवक पीछे की दीवार फांदकर घर में घुस गया। भोर में आहट सुन नींद से जगे परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो एक युवक रसोईं गैस सिलिंडर चोरी करने का प्रयास कर रहा है। इस पर शोर मचाते हुए युवक को पकड़ लिया गया। सूचना के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। कोतवाली लाकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम अरशद निवासी सनई, थाना करारी बताया। कोतवाल संतोष शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।