फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The teacher made ??a mutiny by Niyuktiptr

नियुक्तिपत्र के लिए प्रशिक्षु शिक्षकों ने काटी गदर

Wed, 21 Jan 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Wed, 21 Jan 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
The teacher made ??a mutiny by Niyuktiptr
नियुक्तिपत्र जारी करने में देरी को लेकर प्रशिक्षु शिक्षकों ने मंगलवार को जिलाधिकारी कैंप कार्यालय का घेराव किया। अभ्यर्थी तत्काल ज्वाइनिंग लेटर जारी किए जाने की मांग कर रहे थे। हंगामे की सूचना पर पहुंचे बेसिक शिक्षाधिकारी अशोक कुमार सिंह यादव ने अभ्यर्थियों को समझाकर शांत कराया। बताया कि नियुक्तिपत्र तैयार हो गया है। बुधवार को वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन


कौशाम्बी में 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों के भर्ती की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। चौथी काउंसलिंग तक पात्र मिले 820 चयनित अभ्यर्थियों की सूची डायट प्राचार्य ने बेसिक शिक्षा विभाग को मुहैया करा दी है। इन अभ्यर्थियों को सोमवार को  नियुक्तिपत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। सोमवार को बीएसए कार्यालय आकर 352 प्रशिक्षु शिक्षक  अपने शैक्षिक प्रमाणपत्र भी जमा कर चुके हैं। ये अभ्यर्थी मंगलवार को ज्वाइनिंग लेटर लेने आए थे। पर, बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने मौनी अमवस्या का अवकाश होने के कारण नियुक्तिपत्र बुधवार को जारी होने की जानकारी दी। इससे अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन


 वे नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी के कैंप कार्यालय पहुंचकर हंगामा काटने लगे। अभ्यर्थी तत्काल नियुक्ति पत्र दिए जाने की मांग कर रहे थे। उधर, हंगामे की सूचना पर पहुंचे बेसिक शिक्षाधिकारी अशोक कुमार सिंह यादव ने सभी को समझाकर शांत कराया। आश्वास्त किया कि नियुक्तिपत्र तैयार हो गया है। बुधवार को यह चयनित अभ्यर्थियों को दे दिया जाएगा। इस मौके पर प्रीती सिंह, मनोरमा देवी, प्रियंका देवी, आशीष कुमार, मनीष कुमार, राजेश कुमार, अशोक कुमार, अजय कुमार, वीरेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे। मामले में बीएसए ने बताया कि मौनी अमवस्या का अवकाश होने के कारण नियुक्तिपत्र नहीं बंट सका है। बुधवार को वितरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के लिए कट आफ मेरिट जारी होने के दूसरे दिन मंगलवार को चयनित 35 अभ्यर्थियों ने शैक्षिक प्रमाणपत्र बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय में आकर जमा किया। इसमें सामान्य पुरूष कला वर्ग में 1 और महिला 1, पिछड़ी जाति पुरूष वर्ग में 1 और महिला 1, अनुसूचित जाति पुरूष में 2 और महिला 2, अनुसूचित जनजाति महिला में एक अभ्यर्थी शामिल रहा। इसी तरह से विज्ञान सामान्य पुरूष वर्ग में 2 और महिला में 10, पिछड़ी जाति पुरूष में 5 और महिला 8, अनुसूचितजाति पुरूष और और महिला वर्ग में 1-1 ने प्रमाणपत्र जमा किया है।  एबीआरसी उरिष्ट प्रसाद, करन सिंह, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद हुसैन, नरेन्द्र सिंह, बुधराम आदि ने शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सूची से मिलान करके जमा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed