{"_id":"6a3ed1e4a52301e480065b64","slug":"the-tanker-collided-with-the-toll-booth-in-a-rush-to-get-through-quickly-kaushambi-news-c-261-1-kmb1008-143711-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: जल्दी निकलने की होड़ में टोल बूथ से टकराया था टैंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: जल्दी निकलने की होड़ में टोल बूथ से टकराया था टैंकर
विज्ञापन
कोखराज टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह हुए भीषण हादसे के पीछे टोल प्लाजा से जल्दी निकलने की होड़ भी प्रमुख वजह मानी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार में लेन बदलने के दौरान एलपीजी गैस टैंकर टोल बूथ से टकरा गया, जिसके बाद गैस रिसाव हुआ और कुछ ही देर में भीषण आग लग गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कानपुर से वाराणसी जा रहा एलपीजी गैस टैंकर टोल प्लाजा पर पहुंचा तो लेन संख्या एक में वाहन खड़े थे। जल्दी निकलने की होड़ में चालक ने टैंकर को लेन संख्या दो की ओर मोड़ा लेकिन रफ्तार सामान्य से अधिक होने के कारण टैंकर टोल बूथ से टकराते हुए आगे खड़े वाहन से जा भिड़ा।
टक्कर के बाद टैंकर से गैस का रिसाव शुरू हो गया। गैस धीरे-धीरे टोल प्लाजा परिसर में फैल गई और कुछ देर बाद भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरा इलाका आग की लपटों और धुएं से घिर गया।