फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The sticks went in the bathing dispute, one death due to beating, two serious

नहाने के विवाद में चले लाठी डंडे, पिटाई से एक मौत, दो गंभीर

Tue, 10 May 2022 06:57 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
The sticks went in the bathing dispute, one death due to beating, two serious
कोतवाली के बरलहा गांव में सोमवार की शाम हैंडपंप के पास नहाने के विवाद में दो गुटों में जमकर लाठी-डंडे चले। पिटाई से दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक ग्रामीण की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बरलहा गांव के नथन लाल (45) के घर के पास हैंडपंप लगा हुआ है। सोमवार रात करीब साढ़े सात बजे पड़ोस का सुरेश बीच रोड पर खड़े होकर नहाने लगा। इस पर नथन लाल ने सुरेश से कहा कि रोड के किनारे बैठकर नहाए। इसी बात को लेकर दोनों में बहस होने लगी। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से लाठी डंडे चलने लगे। मारपीट में नथन लाल व सुरेश व उसकी पत्नी संगीता के सिर फट गए।
विज्ञापन

शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा। इलाज के दौरान रात करीब साढ़े 11 बजे नथन लाल की मौत हो गई। पुलिस ने नथन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। मृतक नथन की पत्नी सुमन देवी की तहरीर पर पुलिस ने सुरेश, हरीमोहन, संगीता व राम लाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एएसपी समर बहादुर का कहना है केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के कुछ देर पहले नथन व सुरेश ने साथ में पी थी शराब
सोमवार शाम नथन लाल व सुरेश ने साथ में बैठकर पहले शराब पी थी। दारू पीने के एक घंटे बाद सुरेश बाल्टी लेकर नथन के दरवाजे के बाहर लगे नल पर नहाने आया था। इसके बाद वाद-विवाद व जमकर लाठी डंडे चले। इस दौरान मारपीट में जख्मी नथन की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

नथन की मौत से परिवार के लोगों में मचा कोहराम
नथन की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। नथन की पत्नी सुमन देवी बार-बार गश खाकर गिर जा रही थी। रोते हुए कह रही थी कि अब मोरे छोट-छोट पांच लड़कन को पाली। यही हाल नथन की मां प्रेमपति का है। वह कह रही थी कि पति की मौत के बाद बेटे नथन ने परिवार को संभाल लिया था। अब नथन के बच्चों व उसकी पत्नी को कौन संभालेगा। उसकी तो बुढ़ापे की लाठी छिन गई। नथन लाल के पांच बच्चों में तीन बेटी अंजनी, रंजना, बंदना व दो बेटे अनुज व अनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed