फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The gleam of silver jewellery on Karwa Chauth

Kaushambi News: करवाचाैथ पर चांदी के गहनों की चमक

Tue, 27 Oct 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 27 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
The gleam of silver jewellery on Karwa Chauth
अर्जुन सोनी आभूषण व्यापारी
करवाचौथ नजदीक आते ही सराफा बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। दुकानों पर सजे आकर्षक गहने महिलाओं को लुभा रहे हैं। महंगाई के चलते इस बार भारी आभूषणों के बजाय हल्के और फैशनेबल गहनों की मांग बढ़ी है। महिलाएं ऐसे गहने पसंद कर रही हैं, जिन्हें त्योहार के साथ रोजमर्रा में भी पहन सकें।
विज्ञापन

बाजार में चांदी के टॉप्स एक हजार रुपये से, जबकि सोने के गहने 10 हजार रुपये से उपलब्ध हैं। एक ग्राम सोने की हल्की अंगूठियों में टर्किश पैटर्न खास पसंद किया जा रहा है। हल्के झाले और झुमकों की भी मांग है। सराफा कारोबारी राजू स्वर्णकार के मुताबिक, ग्राहकों के बजट को ध्यान में रखकर गहनों की नई डिजाइन गढ़ी गयी है। कारोबारियों को करवाचौथ पर अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
विज्ञापन

सोने व चांदी के दामों में भारी गिरावट
दो दिन में सोने व चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सराफा कारोबारी नित्यानंद ने बताया कि सोमवार को सोना छह हजार रुपये गिरकर 1. 44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम में बिका, जबकि चांदी करीब 10 हजार प्रति किलो कम होकर दो लाख रुपये किलो में बिकी। कीमतों में उतार चढ़ाव के चलते ग्राहक असमंजस में हैं, ग्राहक अभी और दाम गिरने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
महिलाओं का रुझान भारी गहनों के बजाय अब हल्के और टिकाऊ गहनों की तरफ बढ़ा है। एक ग्राम सोने की अंगूठी और चांदी के टॉप्स की डिमांड अच्छी है। हमें इस बार पिछले साल से बेहतर कारोबार की उम्मीद है। -

अर्जुन सोनी
आभूषण व्यापारी
-----------------------

करवाचौथ को लेकर बाजार में तैयारियां शुरू हो गई हैं। पारंपरिक मिट्टी के करवों के साथ पैकिंग वाले पूजन सेट भी उपलब्ध हैं। इनमें जरूरी सामग्री एक साथ मिलने से महिलाओं को अलग-अलग दुकानों पर भटकना नहीं पड़ता।
लल्लन सोनी
आभूषण व्यापारी

अर्जुन सोनी आभूषण व्यापारी

अर्जुन सोनी आभूषण व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed