फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The station superintendent was reprimanded after seeing the mess at the station

स्टेशन पर गंदगी देख स्टेशन अधीक्षक को लगाई फटकार

Sat, 11 Jun 2022 11:49 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
The station superintendent was reprimanded after seeing the mess at the station
भरवारी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते एडीआरएम - फोटो : KAUSHAMBI
दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित भरवारी स्टेशन का शनिवार को उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के एडीआरएम संजय सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन पर बने यात्री शेड, प्रतीक्षालय व रेलवे स्टेशन पर गंदगी देख एडीआरएम ने स्टेशन अधीक्षक को फटकार लगाई। साथ ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीआरएम संजय सिंह अन्य अधिकारियों के साथ शनिवार को अचानक भरवारी स्टेशन पहुंच गए। अफसरों की टीम देखकर स्टेशन पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। उन्होंने स्टेशन परिसर में बने यात्री शेड, यात्री प्रतीक्षालय, रेलवे स्टेशन पर सफाई व्यवस्था व कर्मचारियों के आवास की जांच की। परिसर में प्रमुख स्थानों पर गंदगी देख स्टेशन अधीक्षक डीएन यादव को फटकार लगाई।
विज्ञापन

साथ ही आरपीएफ चौकी में रखी कर्मचारियों के लिए पुरानी कुर्सी व टेबल को बदलने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। निरीक्षण के दौरान एडीएन प्रयागराज आरपी सिंह, भरवारी आरपीएफ इंचार्ज सुरेंद्र पासवान सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed