{"_id":"69470f26028fb403cf0cb065","slug":"the-special-train-will-also-stop-at-sirathu-and-bharwari-operations-will-begin-from-monday-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-133888-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सिराथू और भरवारी में भी रुकेगी स्पेशल ट्रेन, सोमवार से होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सिराथू और भरवारी में भी रुकेगी स्पेशल ट्रेन, सोमवार से होगा संचालन
विज्ञापन
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कानपुर सेंट्रल से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन सिराथू और भरवारी रेलवे स्टेशनों पर भी रुकेगी जिससे क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 04119 कानपुर सेंट्रल से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए हर सोमवार को चलेगी। यह ट्रेन 22 से 29 दिसंबर तक दो फेरे लगाएगी। वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 04120 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से कानपुर सेंट्रल के लिए हर मंगलवार को 23 से 30 दिसंबर तक दो फेरे लगाएगी।
कानपुर सेंट्रल से ट्रेन दोपहर एक बजे रवाना होगी और फतेहपुर होते हुए सिराथू स्टेशन पर दोपहर 2:45 बजे और भरवारी रेलवे स्टेशन पर 3:03 बजे पहुंचेगी। इसके बाद अगले दिन मंगलवार को दोपहर 2:44 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शाम 4:55 बजे रवाना होगी और प्रयागराज होते हुए भरवारी रेलवे स्टेशन पर अगले दिन शाम 5:53 बजे तथा सिराथू स्टेशन पर शाम 6:18 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
इसके बाद बुधवार रात 8:30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन में एसएलआरडी के दो कोच, सामान्य श्रेणी के आठ, स्लीपर श्रेणी के पांच, तृतीय श्रेणी के चार और द्वितीय श्रेणी का एक कोच सहित कुल 20 कोच होंगे। इस ट्रेन के संचालन से कानपुर, फतेहपुर, प्रयागराज, सिराथू और भरवारी क्षेत्र के यात्रियों को मुंबई आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी।