{"_id":"62431c2646fdc165257d478e","slug":"the-sound-of-dent-was-buried-in-the-train-horn-goods-worth-five-lakhs-including-cash-jewelery-crossed-kaushambi-news-ald329763997","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के हार्न में दब गई सेंघ काटने की आवाज, नकदी जेवरात सहित पांच लाख का माल पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के हार्न में दब गई सेंघ काटने की आवाज, नकदी जेवरात सहित पांच लाख का माल पार
विज्ञापन
The sound of dent was buried in the train horn, goods worth five lakhs including cash jewelery crossed
- फोटो : KAUSHAMBI
रेलवे स्टेशन भरवारी के पास नेहरू नगर में सोमवार रात चोर एक मकान में सेंधमारी कर अंदर रखी नकदी जेवरात सहित करीब पांच लाख का माल समेट ले गए। घर के पीछे की दीवार में हो रही खटखट को अंदर सो रहे परिजनों ने रेलवे लाइन पर गुजरने वाली ट्रेन का हॉर्न समझा।
भोर में घर के अंदर आहट होने पर जगे परिजनों ने शोर मचाया लेकिन तब तक चोर भाग निकले थे। घटना की जानकारी पर कोखराज कोतवाली के भरवारी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
भरवारी नगर पालिका का नेहरू नगर मोहल्ला रेलवे लाइन के किनारे है। यहां राजमति मिश्रा अकेले रहती हैं। राममति के दो बेटे मुंबई में नौकरी करते हैं। इन दिनों राजमति की बेटी आराधना अपने मायके आई थी। सोमवार रात मां-बेटी खा-पीकर सो रहीं थीं। रात को घर के पीछे की दीवार में खटखट की आवाज सुनाई दी। इस पर राजमति ने सोचा की शायद किसी ट्रेन का हॉर्न होगा, लेकिन यह उनकी गलतफहमी थी। दरअसल, चोर जिस वक्त ट्रेन घर के पास से गुजरती थी तभी नकब लगा रहे थे।
विज्ञापन
कुछ देर बाद घर के अंदर किसी के होने की आहट पर जगी राजमति ने अपनी बेटी आराधना को जगाया और पीछे गृहस्थी वाले कमरे में पहुंची। इस पर उसने देखा कि अंदर घुसे कुछ लोग मां-बेटी को देख दीवार में किए गए होल के सहारे भाग निकले। रात को ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची भरवारी चौकी पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।
राजमति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया चोर उसके घर से 25 हजार रुपये नकद समेत करीब पांच लाख के जेवरात उठा ले गए हैं। इंस्पेक्टर गणेश प्रसाद का कहना है मामला संज्ञान में है। जल्द ही रिपोर्ट दर्ज कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।