फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The solar pump will now irrigate crops

अब सोलर पंप से लहलहाएगी फसल

Tue, 20 Jan 2015 12:01 AM IST
धीरेंद्र मिश्र /अमर उजाला कौशाम्बी
धीरेंद्र मिश्र /अमर उजाला कौशाम्बी Updated Tue, 20 Jan 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
The solar pump will now irrigate crops
मंझनपुर। कौशाम्बी में सिंचाई के लिए किसानों को बिजली की राह नहीं ताकनी होगी। पेट्रोलपंप जाकर डीजल नहीं खरीदना पड़ेगा। वे अपने खेत सूरज की रोशनी के सहारे सींच लेंगे, क्योंकि सरकार ने किसानों को 75 फीसदी अनुदान पर सोलरपंप मुहैया कराना शुरू कर दिया है। इसी वित्तीय वर्ष में प्रयोग के तौर पर 20 किसानों को सोलरपंप देने का लक्ष्य रखा गया है। कृषि उपनिदेशक ने बताया कि जल्द ही किसानों से इसके लिए आवेदन पत्र लिए जाएंगे।
विज्ञापन


दोआबा में किसानों को सिंचाई के लिए नहरों में पानी और नलकूप चलाने के लिए बिजली आने का इंतजार आने वाले समय में शायद नहीं करना पड़े। बिजली और डीजल से मंहगी होती सिंचाई से किसानों को निजात दिलाने के लिए सोलर पंप लगाने के लिए सरकार प्रोत्साहित कर रही है। उपकृषि निदेशक सत्येंद्र सिंह चौहान ने बताया कि किसानों को अनुदान पर सोलरपंप मुहैया कराने का शासनादेश मिला है। इस वित्तीय वर्ष में 75 फीसदी अनुदान पर जिले के 20 किसानों को सोलरपंप मुहैया कराने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिले में 9.50 लाख रुपये की लागत से एक सोलरपंप स्थापित होंगे। इसके लिए किसानों को 75 फीसदी अनुदान दिया जाएगा। यानि सिंचाई के लिए सोलर पंप लगाने में आने वाले खर्च में से कृषि विभाग 45 फीसदी, नेडा 30 फीसदी और आवेदक 25 फीसदी की हिस्सेदारी होगी। उप कृषि निदेशक के मुताबिक योजना को इसी वित्तीय वर्ष से लागू किया जाना है। इसके लिए किसानों से जल्द ही आवेदनपत्र लेकर परियोजना के लिए उनका चयन किया जाएगा। डीएम राजमणि यादव ने बताया कि किसानों को सोलरपंप देने का शासनादेश प्राप्त हुआ है। कृषि उपनिदेशक को आवेदनपत्र लेकर किसानों का चयन करने और परियोजनाओं को लगाने का निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed