{"_id":"683caf0eb7791ba0f7038663","slug":"the-reward-money-on-absconding-gangster-ayush-will-be-increased-kaushambi-news-c-261-1-kmb1017-126264-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: फरार गैंगस्टर आयुष पर बढ़ाई जाएगी इनाम राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: फरार गैंगस्टर आयुष पर बढ़ाई जाएगी इनाम राशि
Mon, 02 Jun 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक करने के फरार गैंगस्टर पर इनाम की राशि 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये करने की तैयारी है। इसके लिए एसपी राजेश कुमार ने शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक(आईजी) प्रयागराज परिक्षेत्र को पत्र भेजा है।
वर्ष 2024 में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक किए जाने का मामला अक्सर सुर्खियों में रहा। इसे लेकर जिले की पुलिस भी अलर्ट रही। मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने 15 फरवरी 2024 को साइबर थाना पुलिस की मदद से ओसा गांव के समीप कार सवार मऊ जनपद के रानीपुर अंतर्गत बभन पुरा निवासी आयुष पांडेय, सरायबंशी के हरखपुर निवासी नवीन सिंह, भदोही जनपद के गोपीगंज अंतर्गत जोगिनका निवासी पुनीत सिंह को गिरफ्तार किया था।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से पौने नौ लाख रुपये बरामद किए गए थे। इसके अलावा चार फर्जी मार्कशीट, छह मोबाइल पुलिस भर्ती सहित अन्य भर्तियों के कई प्रश्नपत्र भी बरामद किए गए थे। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेजवाया गया। इसके बाद पुलिस अफसरों ने इन आरोपियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से दो माह बाद ही गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने गैंगस्टर के मुकदमे में आयुष पांडेय को छोड़कर अन्य सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला।
विज्ञापन
फरार आयुष पर तत्कालीन एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। ऐसे में गैंगस्टर के इनाम की राशि बढ़ाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने पत्र व्यवहार किया है। उन्होंने बताया कि आईजी जोन को पत्र भेजकर इनाम की राशि 50 हजार रुपये करने की मांग की गई है।