{"_id":"69d94a46c865e13dce06ef7f","slug":"the-problems-of-artists-were-discussed-in-the-meeting-of-the-folk-art-federation-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-139564-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: लोक कला महासंघ की बैठक में कलाकारों की समस्याओं पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: लोक कला महासंघ की बैठक में कलाकारों की समस्याओं पर चर्चा
Sat, 11 Apr 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
समस्याओं पर चर्चा से पूर्व एक साथ खड़े कलाकार व पदाधिकारी। स्रोत- कलाकार
सदर ब्लॉक के सभागार में शुक्रवार को भारतीय लोक कला महासंघ की बैठक हुई। इसमें जिले भर के लोक कलाकारों की समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही उनके समाधान का विकल्प तलाशा गया।
कलाकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल यदुवंशी ने कलाकारों के हितों से जुड़ी विभिन्न की जानकारी दी। बताया कि कलाकारों के हित के लिए कलाकार वृद्धा पेंशन, कलाकार ग्रांट योजना व गुरु-शिष्य योजना संचालित है। इसमें लंबे समय तक कला का प्रदर्शन करने के बाद एक उम्र पर सरकार मदद करती है।
कलाकारों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज हम जो काम कर रहे हैं वह केवल आजीविका ही नहीं है। हम एक शैली या धरोहर को आने वाली पीढ़ी के लिए संजोकर ले जा रहे हैं। इससे भारतीय परंपराएं जीवांत हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही मौजूद कलाकार जयकरण जिद्दी, रमेश चंद्रसिया, कृष्ण कुमार, काजल कुमारी, रामबाबू, देशराज पटेरिया, श्रीनाथ, धारा सिंह समेत अन्य कलाकारों की समस्याओं पर चर्चा की। अंत में महासंघ ने समस्याओं पर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।