फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The press supervisor leaked the form of BTC

प्रेस के सुपरवाइजर ने लीक किया था बीटीसी का पर्चा

Mon, 28 Jan 2019 12:39 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Mon, 28 Jan 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
The press supervisor leaked the form of BTC
jail shimla
मंझनपुर (कौशाम्बी)। बीटीसी की चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा का पर्चा भार्गव प्रिंटिंग प्रेस के सुपरवाइजर ने लीक किया था। अपने भांजे को पास कराने के लिए उसने यह जुर्म किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


बीटीसी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा आठ अक्तूबर से शुरू होनी थी। कौशाम्बी में परीक्षा से दो दिन पहले ही सोशल मीडिया पर पर्चा लीक हो गया था। मामले में डीआईओएस एसके सिंह की तहरीर पर नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज हुई। एसटीएफ की जांच में पता चला कि परीक्षा नियामक ने प्रयागराज की प्राइवेट संस्था दीप्ती इंटर प्राइजेज को पर्चा छपवाकर प्रदेश भर के केन्द्रों पर वितरित करने की जिम्मेदारी दी थी। इस संस्था ने खुद के बजाए भार्गव प्रिंटिंग प्रेस से पर्चा छपवाया। यहीं से पर्चा लीक हो गया।
विज्ञापन


मामले में दीप्ती इंटर प्राइजेज के मालिक आशीष अग्रवाल निवासी महालक्ष्मी अपार्टमेंट कर्नलगंज प्रयागराज व भार्गव प्रिंटिंग प्रेस के मालिक अरविंद भार्गव निवासी बाई का बाग थाना कीडगंज जिला प्रयागराज को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। क्राइम ब्रांच प्रभारी पवन त्रिवेदी ने बताया कि व्हाट्सएप के जरिए एक-एक कड़ी खंगाली जा रही थी। इस क्रम में मिर्जापुर निवासी राहुल पटेल से पूछताछ की गई। उसने बताया कि भार्गव प्रिंटिंग में उसके मामा सुपरवाइजर की नौकरी करते थे। उन्होंने ही पर्चा दिया था। इसके बाद शनिवार को क्राइम ब्रांच ने सुपरवाइजर रामबहादुर पुत्र विश्राम निवासी गांव असमानी पट्टी थाना लालगंज जिला मिर्जापुर का  पूछताछ के लिए तलब किया। कड़ाई से की गई पूछताछ में उसने जुर्म कुबूल कर लिया। फिर पुलिस ने शनिवार को ही उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed