{"_id":"633f24d2fae1bd1a99565279","slug":"the-plaintiff-was-sent-back-the-police-team-also-went-to-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन करोड़ की लूट का मामला : वादी को वापस भेजा गया, पुलिस टीम भी गई गुजरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन करोड़ की लूट का मामला : वादी को वापस भेजा गया, पुलिस टीम भी गई गुजरात
Fri, 07 Oct 2022 12:26 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:26 AM IST
सार
ककोढ़ा के समीप शनिवार देर रात कार सवारों से करोड़ों की लूटपाट मामले में पुलिस बैकफुट पर हैं। पहले कहा जा रहा था कि लूटा गया कैश गुजरात के व्यापारी का था लेकिन फिर चालक अजीत ने खुद को व्यापारी बताते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।
विज्ञापन
Kaushambi : मूरतगंज पीएचसी में मेडिकल के लिए आया लूट का शिकार अजीत सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोखराज कोतवाली के हाईवे पर शनिवार रात कार सवारों से करोड़ों की लूटपाट मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने वाले अजीत और उसके साथी को वापस गुजरात भेज दिया गया है। पुलिस की एक टीम भी गुजरात सुराग लगाने के लिए भेजी गई है। उधर, लखनऊ गई टीम वापस आ गई है।
विज्ञापन
ककोढ़ा के समीप शनिवार देर रात कार सवारों से करोड़ों की लूटपाट मामले में पुलिस बैकफुट पर हैं। पहले कहा जा रहा था कि लूटा गया कैश गुजरात के व्यापारी का था लेकिन फिर चालक अजीत ने खुद को व्यापारी बताते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। उसमें कहीं भी तीन करोड़ का जिक्र नहीं था। बदमाश कार को लूटकर भी ले गए थे। यह कार कड़ाधाम कोतवाली के जमालमऊ के पास लावारिस हालत में खड़ी मिली थी। ऐसे में पुलिस ने अंदाजा लगाया कि बदमाश लेहदरी पुल के जरिये लखनऊ की तरफ भागे होंगे। पुलिस टीम लखनऊ रवाना भी हो गई थी लेकिन अब वहां से टीम वापस आ गई।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर कोखराज तेज बहादुर सिंह ने बताया कि वादी अजीत और उसके साथी को वापस गुजरात भेज दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस की एक टीम भी गुजरात भेजी गई है। एक टीम मध्य प्रदेश भी भेजी गई है। पुलिस का कहना है कि हाईवे पर टोल तथा अन्य स्थानों पर जहां-जहां सीसीटीवी लगे हैं, सबकी तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन