फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The period of cold , five killed

ठंड बनी काल, पांच की मौत

Thu, 25 Dec 2014 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Thu, 25 Dec 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन
The period of cold , five killed
मंझनपुर/चरवा/नेवादा। कौशाम्बी में बर्फीली पछुआ हवाओं के कारण भीषण गलन जान लेने पर उतारू है। गुजरे 24 घंटे में ही ठंड की चपेट में आने से एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जिले में ठंड से मरने वालों की संख्या 25 पहुंच गई है। इधर, शीतलहर के साथ घने कोहरे का कहर भी लोगों को परेशान किए है। धूप नहीं निकलने के कारण लगातार तापमान में गिरावट बनी हुई है। बुधवार को दिन का तापमान भी 11 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 5 डिग्री के आसपास रहा। इससे दिन-रात भीषण ठंड लोगों को कंपकंपा रही है। 
विज्ञापन


कौशाम्बी में 10 दिनों से भीषण ठंड पड़ रही है। पहाड़ों में हुई बर्फवारी के कारण पूरा जिला भीषण शीतलहर की चपेट में है। बर्फीली हवाओं के कारण ऐसी गलन है कि दिन में भी लोगों के हाथ-पैर सुन्न बने हुए हैं। इस कड़ाके की ठंड से मौत का सिलसिला भी थम नहीं रहा है। 24 घंटे में जिले के पांच लोगों की मौत ठंड से हुई है। चरवा के पहाड़पुर गांव का युवक धर्मेंद्र कुमार (30), सरायअकिल के अतरसुईया गांव का रहने वाला रामसुमिरन पाल (50), पिपरी के रसूलपुर ब्यूर गांव की रहने वाली चमनी देवी (52) पत्नी संजीत, तैयबापुर (शमसाबाद) का रामलाल (60) और भरवारी कस्बे का एक अधेड़ शामिल है।
विज्ञापन


इनमें चरवा के पहाड़पुर का धर्मेंद्र को मंगलवार की शाम साइकिल से अपनी मौसी के घर कोखराज जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ठंड लगने से वह कांपते हुए साइकिल से उतरकर सड़क पर बैठ गया। देखते ही देखते उसकी तबीयत और बिगड़ गई। नाम-पता पूछकर लोगों ने उसकी मौसी को इसकी जानकारी दी। हालांकि जब तक रिश्तेदार मौके पर आते, धर्मेंद्र की सांसें थम चुकी थीं। वहीं कड़ाके की ठंड के साथ ही घना कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार को भी दोपहर एक बजे तक ऐसा घना कोहरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके कारण सड़क पर 10 मीटर दूर भी देखना मुश्किल हो रहा था। दोपहर करीब दो बजे हल्की धूप निकली जरूर थी, पर तेज हवाओं के कारण इससे लोगों को तनिक भी राहत नहीं मिली। शीतलहर के कारण दिन-रात एक जैसी गलन बनी हुई है। मंगलवार की रात भी तापमान पांच डिग्री सेल्सियस ही रहा। वहीं दिन का भी पारा 10 के आसपास बना हुआ है। इससे गलन भरी ठंड से लोग परेशान हैं। वहीं अब तक जिले में ठंड की चपेट में आने से कुल 25 लोगों की जान भी जा चुकी है।


सदर तहसील क्षेत्र के इंदरियापर गांव में मंगलवार की रात ठंड लगने से रामहित (50) पुत्र सीताराम की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक रात वह खाना खाकर सोया था। आधी रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। जब तक परिजन उसे अस्पताल ले जाते उसकी सांसे थम चुकी थी। घरवालों के मुताबिक ठंड लगने से ही मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed