फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The people should decide, the government that built the Ram temple should be the one who opened fire on the devotees.

जनता तय करे, राम मंदिर बनवाने वाली सरकार चाहिए कि भक्तों पर गोली चलवाने वाली

Thu, 24 Feb 2022 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
The people should decide, the government that built the Ram temple should be the one who opened fire on the devotees.
पीएम की रैली को संबोधित करते डिप्टी सीएम केसव प्रसाद मौर्या - फोटो : KAUSHAMBI
जिले के प्रभारी मंत्री व चित्रकूट विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने विपक्षी दलों का नाम लिए बगैर उन पर हमला बोला। सदर विधान सभा के गौसपुर टिकरी में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनवाने वाली सरकार चाहिए या रामभक्तों पर गोली चलवाने वाली। कहा कि विपक्ष सत्ता हासिल करने के लिए षड़यंत्र रच रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह चित्रकूट के रहने वाले हैं। 2017 से पहले की वहां डाकुओं का साम्राज्य हुआ करता था। डाकुओं को सत्ता का संरक्षण होता था। भाजपा सरकार ने डाकुओं का सफाया कर दिया। लोग अमन से रह रहे हैं।
विज्ञापन

कहा कि यह चुनाव इस बात का निर्णय करेगा विकास, कानून व्यवस्था, लोक कल्याण की नीति को आगे ले जाने वाली सरकार जनता चाहती है कि नहीं? प्रदेश सरकार ने पांच लाख लोगों को मेरिट के आधार पर नौकरी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रों तक सरकारी योजना का लाभ पहुंचाया गया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सड़कों का जाल बिछाया है। पुलों का निर्माण कराया। राम मंदिर आंदोलन के केशव नायक थे। आज उनकी मेहनत के कारण अयोध्या में राम मंदिर बनाया जा रहा है।
2017 से पहले सत्ता के संरक्षण में जमीनों पर होते थे कब्जे
गौसपुर टिकरी में जनसभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पांच साल तो ट्रेलर था, पिक्चर अभी बाकी है। आने वाली 27 फरवरी को अगर जनता ने पांच विधान (चित्रकूट की दो) में कमल निशान व कप प्लेट के निशान पर बटन दबाकर आशीर्वाद दिया तो पूरी फिल्म देखने को मिलेगी।
डिप्टी सीएम ने जनता से सवाल किया कि वर्ष 2017 से पहले सत्ता के संरक्षण में जमीनों पर कब्जे, सड़क पर गुंडे और असुरक्षा दिखाई देती थी। भाजपा सरकार में इससे निजात मिली की नहीं। जनता से पूछा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के काम से आप खुश हैं या नहीं।

इस जनता ने हां में जवाब दिया। पूछा भाजपा सरकार के पहले कितने घंटे बिजली मिलती थी। अब बिजली मिल रही है कि नहीं। पहले कितने दिन में ट्रांसफार्मर बदला जाता था, आज के हालात क्या हैं? डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीबों के मसीहा हैं। वह और मैंने खुद गरीबी देखी है। इसी वजह से किसानों और नौजवानों के उज्ज्वल भविष्य की चिंता हमेशा प्रधानमंत्री को रहती है। प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed