फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The pace of infection slowed down, three got positive

धीमी पड़ी संक्रमण की रफ्तार, तीन मिले पॉजिटिव

Thu, 10 Feb 2022 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
The pace of infection slowed down, three got positive
ओसा गांव स्थित डीएन इंका में कोरोना का टीका लगाती स्वास्थ्य टीम - फोटो : KAUSHAMBI
बीते तीन दिनों से जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। बुधवार को जिले भर में सिर्फ तीन नए पॉजिटिव केस मिले। वहीं पहले से संक्रमण की जद में रहे नौ मरीज ठीक हो गए हैं।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि संक्रमण की रोकथाम के लिए रोजाना जिले भर में शिविर लगाकर संदिग्धों की कोविड जांच कराई जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को भी 2120 संदिग्धों की कोविड जांच की गई।
विज्ञापन

इनमें से सिर्फ तीन लोग पॉजिटिव मिले। जबकि पहले से संक्रमित नौ मरीज स्वस्थ हो गए। अब जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 78 रह गई है। इनमें से सात मरीजों का विभिन्न कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जबकि 71 मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले भर में 12,027 लोगों को टीका भी लगाया गया। टीका लगवाने वालों में 712 किशोर भी शामिल हैं। जबकि 1054 लोगों को बूस्टर डोज भी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed