फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The one who forced the prostitution was arrested

देह व्यापार के लिए मजबूर करने वाला गिरफ्तार

Wed, 21 Aug 2019 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
The one who forced the prostitution was arrested
देह व्यापार के लिए मजबूर करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

पइंसा इलाके का बहुचर्चित समलैंगिक विवाह प्रकरण
ूर्व में ही जेल भेजी जा चुकी है ब्यूटी पार्लर संचालिका
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पइंसा इलाके के बहुचर्चित समलैंगिक विवाह प्रकरण में फतेहपुर के एक और युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। वह लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनसे देह व्यापार कराता था। मानव तस्कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

फतेहपुर जिले के धाता कस्बे की एक 21 वर्षीय लड़की ब्यूटी पार्लर चलाती है। ब्यूटीशियन का कोर्स सीखने जाने वाली पइंसा क्षेत्र की एक 17 साल की किशोरी के साथ वह 20 जुलाई को गायब हो गई थी। खोजबीन में जुटी पुलिस ने पांच दिन बाद दोनों को खोज निकाला। पइंसा कोतवाली में पुलिस को प्रमाण पत्र देकर पार्लर संचालिका व किशोरी ने बताया कि दोनों बालिग हैं और समलैंगिक विवाह कर लिया है। बाद में पुलिस ने जांच कराई तो प्रयागराज के पते पर बना विवाह का प्रमाण पत्र फर्जी निकला। साथ ही किशोरी के भी नाबालिग होने के पर्याप्त साक्ष्य मिल गए। इसके बाद पुलिस ने पार्लर संचालिका को जेल भेज दिया। पुलिस की जांच में तभी फतेहपुर जिले के धाता थाना स्थित सैदपुर गांव निवासी रोहित का नाम सामने आया था। पुलिस के मुताबिक रोहित और उसके गिरोह के लोग ऐसे केन्द्र संचालकों को जाल में फंसाते थे, जिनके यहां ब्यूटीशियन, सिलाई-कढ़ाई, मेंहदी आदि का कोर्स करने के लिए लड़कियां आती हों। संचालकों को पाले में करने के बाद लड़कियों पर डोरे डालते थे। जो लड़की रुपयों की लालच में आसानी से राजी हो जाती थी, उसको खुशामद करने के लिए हाईप्रोफाइल लोगों के यहां भेजते थे। जो नहीं मानती थी, उसे किसी न किसी बहाने से बेच देते थे। लड़कियों का आपत्तिजनक वीडियो भी ब्लैकमेल करने के लिए बनाते थे। पुलिस ने रोहित को जेल भेज दिया है। उसके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed