फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The name of the deceased sent electricity bill

मृतक के नाम भेजा बिजली का बिल

Fri, 22 May 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 22 May 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
The name of the deceased sent electricity bill
मंझनपुर (ब्यूरो)। विद्युत विभाग ने खुंदमीरपुर गांव के मृत व्यक्ति के नाम बिजली का बिल भेज दिया है। वह भी एक नहीं दो-दो बार। इसे लेकर परिवार के लोगों के होश उड़े हुए हैं। इससे उनमें नाराजगी भी है। बिजली विभाग के अफसरों की इस लापरवाही पर बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने मृतक के बेटे के साथ मंझनपुर आकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और मामले की शिकायत डीएम से की।
विज्ञापन


मंझनपुर तहसील क्षेत्र के खुंदमीरपुर गांव निवासी आशुतोष यादव के पिता बरमदीन की काफी दिनों पहले मौत हो चुकी है।  पिता ने अपने नाम बिजली का कोई कनेक्शन नहीं लिया था। इसके बाद भी बिजली विभाग ने उनके नाम बिल भेज दिया है। पखवारे भर पहले पहला बिल 25 हजार 181 रुपये और फिर एक महीने बाद 1589 रुपये का बिल भेजा गया हैे। आशुतोष ने बताया कि मृत पिता के नाम का बिल मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए। कई बार उसने इलाकाई अवर अभियंता से  इसकी शिकायत की, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


इससे नाराज परिवार के लोग बृहस्पतिवार को गांव के असगर अली, छोटेलाल यादव, दशरथलाल, सुधा देवी, घनश्याम, रामसजीवन आदि  के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और विरोध प्रदर्शन कर मामले की शिकायत डीएम से की। जिलाधिकारी राजमणि यादव ने जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बतादें कि इससे पहले भी बिजली विभाग कई बार मृतकों के नाम बगैर कनेक्शन के बिल भेज चुका है। बढ़ाकर बिजली का बिल भेजा जाना तो जिले में आम बात हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed