फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The municipality became active amid the power crisis, the supply of the headquarters could be restored late at night

Kaushambi News: बिजली संकट के बीच सक्रिय हुई नगर पालिका, देर रात बहाल हो सकी मुख्यालय की आपूर्ति

Sat, 03 Dec 2022 08:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
The municipality became active amid the power crisis, the supply of the headquarters could be restored late at night
मंझनपुर। जिला मुख्यालय मंझनपुर में बृहस्पतिवार भोर में बत्ती गुल होने के कारण बूंद-बूंद पानी के लिए भटक रहे लोगों की मदद के लिए नगर पालिका प्रशासन हुआ। बिजली की दिक्कत के कारण खासकर पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए पालिका के बिजली कर्मियों ने बृहस्पतिवार देर रात कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक की टक्कर से टेढ़े हो चुके बिजली के खंभे को सीधा किया और तारों की मरम्मत की। रात करीब 11.45 बजे किसी तरह बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के निर्माणधीन भवन के लिए बृहस्पतिवार भोर में ट्रक से गिट्टी आई थी। गिट्टी उतारने के बाद ट्रक जाने लगा तभी उसकी टक्कर सामने लगे हाईटेंशन लाइन के पोल से हो गई। घटना में पोल टेढ़ा हो गया, लेकिन तार भी खिंचाव के कारण टूट गए। इन दिनों बिजली के निजीकरण को लेकर विद्युत कर्मी हड़ताल पर थे, सो किसी ने भी न तो पोल सही करने और न ही तारों को सही करने की जहमत उठाई। जिसका नतीजा रहा कि मंझनपुर में रहने वाले लोग बूंद-बूंद पानी को तरस गए।
विज्ञापन

लोगों की शिकायत के बाद भी बिजली विभाग के कर्मचारी समस्या से निजात दिलाने के लिए सक्रिय नहीं हो सके। उधर नगर पालिका की पानी टंकी में जो पानी स्टोर था उसे सुबह सप्लाई तो किया गया, लेकिन प्रेशर कम होने के कारण लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंचा। लोगों की समस्या को लेकर देर रात नगर पालिका प्रशासन ने सक्रियता दिखाई। अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार मिश्रा के निर्देश पर नगर पालिका की स्ट्रीट लाइन सही करने वाले कर्मचारी पहुंचे और जेसीबी व लिफ्ट मशीन से किसी तरह टेढ़े हो चुके खंभे को सीधा किया। इसके बाद तारों की मरम्मत कराने के बाद रात करीब 11.45 बजे मुख्यालय की बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू कराई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुुके हैं कई हादसे
मंझनपुर। करीब दो महीने के दौरान मंझनपुर विद्युत उपकेंद्र से लेकर चौराहे तक में तीन बार हाईटेंशन लाइन की तार टूट चुकी है। 15 दिन पहले विकास भवन के पास तार टूटने से एक सांड़ और बंदर की मौत हो चुकी है। धनतेरस के दिन भी मंझनपुर ब्लॉक कार्यालय के सामने तार टूटा था। इसकी वजह से एक बाइक एजेंसी में आग लगते-लगते बची थी।

----
कस्बे के कई वार्डों में बिजली नहीं होने के कारण बृहस्पतिवार सुबह पानी की समस्या आ गई थी। शाम को बिजली विभाग के एक ठेकेदार व नगर पालिका के बिजली कर्मचारियों की सक्रियता से बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी।- सुनील कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed