{"_id":"69656110f7ba256c1f09e9d5","slug":"the-municipal-council-administration-has-taken-action-regarding-the-dilapidated-condition-of-the-drains-kaushambi-news-c-261-1-kmb1009-134904-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: नालियों की बदहाली पर हरकत में आया नगर पंचायत प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: नालियों की बदहाली पर हरकत में आया नगर पंचायत प्रशासन
Tue, 13 Jan 2026 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
सोमवार के अंक में प्रकाशित अमर उजाला की खबर- संवाद
नगर पंचायत अजुहा के वार्ड नंबर दो अंबेडकर नगर में नालियों में भरे गंदे पानी और दुर्गंध से संक्रमण फैलने की आशंका को लेकर अमर उजाला में प्रकाशित खबर का असर दिखाई देने लगा है। मंगलवार को अधिशासी अधिकारी रश्मि सिंह मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी ने पाया कि वार्ड की कई नालियां पूरी तरह चोक हैं जिससे घरों का दूषित पानी गलियों में बह रहा है। जगह-जगह गंदगी और जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में भी परेशानी हो रही है। दुर्गंध के चलते मोहल्लेवासियों में बीमारियां फैलने का डर है।
रश्मि सिंह ने मौके पर पहुंचकर चोक नालियों की साफ-सफाई करवाई और आगे से निरंतर नालियों की सफाई कराने के निर्देश दिए। धोबी तालाब सहित आसपास की चोक नालियों को खुलवाने का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान तालाब और नालियों के किनारे किए गए अतिक्रमण पर भी नाराजगी जताई। अधिशासी अधिकारी ने कब्जाधारियों को सख्त चेतावनी देते हुए अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वार्ड में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए और भविष्य में इस तरह की लापरवाही न हो।