{"_id":"6eed9ac1a45359f42baf618b418cc0fa","slug":"the-moribund-youth-knockout-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को पीटकर किया मरणासन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को पीटकर किया मरणासन्न
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
Updated Mon, 22 Jun 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
शमसाबाद (ब्यूरो)। पुरानी रंजिश में करनपुर गांव के एक युवक को पट्टीदारों ने पीटकर लहूलुहान कर दिया। लाठी-डंडे के हमले में जख्मी युवक की हालत नाजुक बनी है। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी ओमप्रकाश सरोज (25) पुत्र गया प्रसाद का पट्टीदार रामलखन से जमीन को लेकर काफी दिनों से रंजिश चली आ रही है। रविवार शाम करीब 7.30 बजे ओमप्रकाश गांव के समीप ही पान की एक दुकान पर खड़ा था। आरोप है कि तभी राम लखन परिवार के छह अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडे के साथ आया और ओमप्रकाश पर हमला कर दिया। उसकी लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की।
हमले में खून से लथपथ होकर वह गिर पड़ा। चीख-पुकार पर गांववाले दौड़े। ग्रामीणों को आते देख हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर घरवाले भी आ गए। अचेत पड़े ओमप्रकाश को परिजनों ने नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। भुक्तभोगी ने राम लखन समेत 6 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। घटना को लेकर गांव में तनाव है।