{"_id":"6213e7aa7cde38497426c669","slug":"the-miscreants-robbed-the-returning-farmer-after-attending-the-invitation-kaushambi-news-ald3274969133","type":"story","status":"publish","title_hn":"निमंत्रण में शामिल होकर लौट रहे किसान से बदमाशों ने की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निमंत्रण में शामिल होकर लौट रहे किसान से बदमाशों ने की लूट
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली के तिल्हापुर गांव से आगे जलथर पुल के पास रविवार रात कार सवार बदमाशों ने निमंत्रण में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार किसान को रोककर लूटपाट की। पिटाई में किसान को काफी चोट आई है। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कराई लेकिन बदमाश पकड़े नहीं जा सके। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
पुरखास गांव निवासी रामप्रकाश कुशवाहा किसान है। रविवार शाम वह पड़ोसी भैयालाल के साथ बाइक से पिपरी के कटहुला गांव में निमंत्रण के लिए गए थे। रामप्रकाश के मुताबिक रात करीब 12 बजे बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह तिल्हापुर गांव से कुछ दूरी पर जलथर पुलिया के समीप पहुंचा तभी कार सवार तीन चार बदमाशों ने ओवरटेक करके उसकी बाइक को रोक लिया।
इसके बाद बदमाशों ने उसे जमकर पीटा और जेब में रखे 2500 रुपए नकद, ड्राइविंग लाइसेंस व गाड़ी के कागजात लूट लिया। उसके साथी भैयालाल को भी बदमाशों ने मारापीटा। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश अपनी कार में बैठकर पुरखास गांव की ओर भाग निकले। घटना के बाद उसने किसी तरह पुलिस चौकी तिल्हापुर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पर तुरंत ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। मामले में इंस्पेक्टर अनुपम शर्मा का कहना है कि पीड़ित द्वारा रुपया व कागजात छीने जाने की सूचना मिली है, बदमाशों का सुराग लगाया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।