फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The miscreants looted the Air Force personnel

बदमाशों ने एयरफोर्स कर्मी को पीटकर लूटा

Sun, 18 Aug 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
The miscreants looted the Air Force personnel
The miscreants looted the Air Force personnel - फोटो : KAUSHAMBI
बदमाशों ने एयर फोर्स कर्मी को पीटकर लूटा
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के जयंतीपुर गांव के समीप हुई घटना, अज्ञात पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के जयंतीपुर गांव के समीप शुक्रवार रात बेखौफ बदमाशों ने एक एयरफोर्स कर्मी को पीटकर लूट लिया। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।

सरायअकिल के अकबराबाद निवासी बलवंत यादव पुत्र करन सिंह एयरफोर्स में सिविलियन के पद पर तैनात हैं। इन दिनों उनकी तैनाती कानपुर में है। शुक्रवार रात बलवंत ट्रेन से प्रयागराज पहुंचे। इसके बाद कमांड सेंटर से अपनी बाइक लेकर घर जा रहे थे। जयंतीपुर के समीप पीछे से आए एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके उन्हें रोक लिया। इसके बाद कनपटी पर तमंचा सटाकर लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर तमंचे की बट से पीटना शुरू कर दिया। फिर सात हजार रुपये नकद, करीब दस हजार का गृहस्थी का सामान, दो मोबाइल फोन तथा बाइक लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने शोर मचाया तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करके लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कोई पकड़ा नहीं जा सका। मामले में सरायअकिल कोतवाल मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed