फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The married woman was brutally beaten by locking her in the room

Kaushambi News: विवाहिता को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा

Sat, 10 Jun 2023 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 10 Jun 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
The married woman was brutally beaten by locking her in the room
विवाहिता को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा
विज्ञापन

- पीड़िता की शिकायत पर पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सदर कोतवाली के ओसा गांव की एक विवाहिता को ससुरालियों ने कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा। जख्मी हालत में विवाहिता को घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पिपरी कोतवाली क्षेत्र के असरावलखुर्द गांव की पुष्पा पाल ने बताया कि उसकी शादी पांच साल पहले ओसा गांव के दीपचंद्र पाल के साथ हुई थी। शादी में पिता ने हैसियत के मुताबिक सामान दिया। आरोप है कि इसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करके उसे प्रताड़ित करने लगे। विवाहिता के विरोध करने पर उसे कमरे में बंद करके बेरहमी से पीटा जाता था। पिछले दिनों उसे घर से निकाल दिया गया। विवाहिता ने मायके पहुंचकर आपबीती बताई तो परिवार के लोग दंग रह गए। उसने बताया कि ससुराल में उसे कमरे में बंद करके भूखा-प्यासा रखा जाता था। यातना देने के बाद उसे घर फोन करके दहेज मांगने का दबाव बनाया गया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed