फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The manager of the company making the railway underpass was robbed by blood

रेलवे का अंडर पास बना रही कंपनी के मैनेजर को लहूलुहान कर लूटपाट

Sun, 19 Dec 2021 11:45 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
The manager of the company making the railway underpass was robbed by blood
दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर शनिवार रात जलालपुर गांव के समीप रेलवे अंडर पास बना रही कंपनी के प्लांट पर बदमाशों ने धावा बोलकर लूटपाट की। विरोध करने पर प्लांट के मैनेजर को लोहे की रॉड से मारकर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद बेखौफ बदमाश चार पहिया वाहन पर जेनरेटर व तार सहित कीमती सामान लादकर भाग निकले। देर रात घटना की जानकारी पर पहुंची कोखराज कोतवाली पुलिस ने मैनेजर को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही उसकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली के जलालपुर गांव के समीप अंडर पास बनाया जा रहा है। इसका टेंडर नागेश सिंह की कंपनी के पास है। जलालपुर में ही इसका प्लांट भी लगा है। यहीं रहकर मैनेजर संजय सिंह काम करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात को मैनेजर व मजदूर सो रहे थे। आधी रात चार की संख्या में असलहों से लैस बदमाश प्लांट पर पहुंचे और सीधे संजय को दबोच लिया। वह जब तक कुछ समझ पाते तब तक बदमाशों ने चार पहिया वाहन पर कीमती सामान लाद लिया।
विरोध करने पर मैनेजर का सिर फोड़ दिया और धमकी देते हुए भाग निकले। घटना से प्लांट के कर्मचारी दहशत में हैं। कोखराज कोतवाली के अतिरिक्त थाना प्रभारी उपेंद्र राय का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।
पकड़ा गया बदमाश, आज हो सकता है खुलासा
प्लांट में लूटपाट करने वाले बदमाशों के गैंग के एक सदस्य की वजह से पुलिस को बड़ी लीड मिली है। सूत्रों के मुताबिक एक बदमाश बाइक से भी आया था। उसने गांव के बाहर बाइक खड़ी की थी। सुबह जब वह बाइक लेने आया तो शक होने पर गांव वालों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

उसने सामान को एक कबाड़ी के यहां बेचने की बात कही। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने लूटा गया माल भी बरामद कर लिया है और कुछ संदिग्ध भी हिरासत में लिए गए हैं। पुलिस जल्द इस वारदात का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed