फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The madman threatened the student, said - I will marry you, the father filed a case

Kaushambi : सिरफिरे ने छात्रा को दी धमकी, बोला- तुझसे शादी करूंगा, पिता ने दर्ज कराया मुकदमा

Fri, 21 Jul 2023 06:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 21 Jul 2023 06:20 PM IST
सार

एक गांव की किशोरी स्थानीय स्कूल में 10 वीं की छात्रा है। छात्रा के मुताबिक एक सिरफिरा अक्सर कॉलेज आने-जाने के दौरान उसके साथ छेड़खानी करता है। पिछले दिनों छात्रा को सरेराह रोककर आरोपी ने धमकी दी। बोला की तुझसे शादी करूंगा।

विज्ञापन
The madman threatened the student, said - I will marry you, the father filed a case
girl crime - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संदीपनघाट कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली छात्रा का सिरफिरे आशिक ने जीना मुहाल कर दिया। शोहदे ने छात्रा को धमकी भरे लफ्जों में कहा कि तुझसे शादी करूंगा। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की किशोरी स्थानीय स्कूल में 10 वीं की छात्रा है। छात्रा के मुताबिक एक सिरफिरा अक्सर कॉलेज आने-जाने के दौरान उसके साथ छेड़खानी करता है। पिछले दिनों छात्रा को सरेराह रोककर आरोपी ने धमकी दी। बोला की तुझसे शादी करूंगा। इतना ही नहीं छात्रा के आठ वर्षीय भाई से एक दिन आरोपी ने बोला कि तुम्हारी बहन को दुल्हन बनाउंगा। इससे आजिज छात्रा ने यह बात पिता को बताई।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अमन व उसके पिता मक्खन लाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ चायल योगेंद्र कृष्ण नारायण का कहना है मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed