{"_id":"61d701258abd4a67803b96c2","slug":"the-lover-had-killed-the-girl-for-not-getting-married-kaushambi-news-ald324358714","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी नहीं करने पर प्रेमी ने ही की थी युवती की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी नहीं करने पर प्रेमी ने ही की थी युवती की हत्या
विज्ञापन
पूरामुफ्ती कोतवाली के हरिरामपुर गांव में एक सप्ताह पहले हुई युवती की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार युवती के प्रेमी ने उसकी गोली मार कर हत्या की थी। युवती अपने प्रेमी के साथ शादी नहीं करना चाहती थी। इससे नाराज प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लिखापढ़ी करते हुए उसे जेल भेज दिया है।
हरिरामपुर निवासी संतलाल सब्जी बेचकर परिवार का गुजारा करता है। लगभग चार साल पहले बीमारी के दौरान उसकी पत्नी आशा देवी की मौत हो गई थी। चार बच्चों में सबसे बड़ी बेटी काजल मां के देहांत के बाद पढ़ाई छोड़कर घर संभालती थी। बीते 29 दिसंबर की सुबह काजल का खून से लथपथ शव उसके ही कमरे में मिला था।
हत्यारों ने काजल के सिर पर गोली मारकर और धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी थी। मामला दर्ज कर हत्या के खुलासे में जुटी पुलिस को बुधवार शाम सफलता मिल गई। पुलिस के मुताबिक प्रयागराज जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के परासिनपुर गांव निवासी सुनील कुमार उर्फ छोटू अपने के माता पिता की मौत के बाद ननिहाल हरिरामपुर में रहता था।
विज्ञापन
उसका काजल से प्रेम संबंध हो गया था। सुनील ने काजल को बात करने के लिए मोबाइल फोन दिया था। लेकिन, मोबाइल के बारे में छोटे भाई को पता चल जाने पर उसने तोड़कर फेंक दिया। परिजनों के समझाने पर काजल ने सुनील से बात करना बंद कर दिया था। इसी कारण वह काजल से रंजिश रखने लगा। 29 दिसंबर की रात खाना खाने के बाद काजल कमरे में सो रही थी। घर के बाकी सदस्य बाहर बरामदे में सो रहे थे।
इसी दौरान सुनील पीछे के दरवाजे से घर में घुस गया और काजल की कनपटी पर तमंचे से वार कर उसकी हत्या कर दी। उसने काजल के सिर पर भी वार किया था। एसओ उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार शाम मुखबिर की सूचना पर प्रयागराज के पोंगहट पुल के पास वाहन का इंतजार कर रहे आरोपी सुनील को पकड़ लिया गया।
पुलिस हिरासत में काजल के हत्यारोपी सुनील ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। आरोपी सुनील की निशानदेही पर पुलिस ने काजल के घर के पीछे तालाब के समीप से तमंचा और खोखा बरामद कर लिया। पुलिस ने लिखापढ़ी कर आरोपी को जेल भेज दिया है।