फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The Kohdaur-Chandauka road will be shiny, and Amethi will also get convenience

Kaushambi News: कोहड़ौर-चंदौका मार्ग होगा चकाचक, अमेठी के लिए भी मिलेगी सहूलियत

Sun, 21 Sep 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 21 Sep 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
The Kohdaur-Chandauka road will be shiny, and Amethi will also get convenience
लोक निर्माण विभाग जल्द ही बदहाल हो चुके कोहड़ौर से चंदौका मार्ग को चकाचक करेगा। विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। सड़क निर्माण पर करीब 12 करोड़ की धनराशि खर्च होगी। मार्ग के नवीनीकरण होने से सदर विधानसभा क्षेत्र के लोगों जहां सहूलियत मिलेगी, वहीं अमेठी जाने वालों का सफर आसान हो सकेगा।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र स्थित कोहड़ौर से चंदौका मार्ग की दूरी करीब 10 किमी है। इस मार्ग से शिवपुर, लौली, कांधरपुर, पूरे मनिकंठ, क्षमा का पुरवा, सराय शंकर, गंगापुर, भवानीपुर, जलालपुर, कालू का पुरवा, दांदूपुर दौलत, उमरी सहित करीब 200 गांवों की लगभग 75 हजार आबादी का आवागमन होता है। लगभग पांच साल से बदहाल मार्ग से आवागमन करने में राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुकी सड़क पर एक से दो फीट के गड्ढ़े हो गए हैं। इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीर सड़क हादसे का भी शिकार हो रहे हैं। बारिश के दिनों में सड़कों पर जलभराव की समस्या आम बात है। मां चंद्रिका देवी धाम, सांगीपुर, अठेहा बाजार जाने का भी प्रमुख मार्ग है। शासन से मरम्मतीकरण की स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य को वित्तीय वर्ष 2025-26 में शामिल करके सुदृढ़ीकरण करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाईपास का कार्य करेगा कोहड़ौर-चंदौका मार्ग
कोहड़ौर से चंदौका मार्ग बाईपास का भी कार्य करेगा। सड़क बदहाल होने के कारण लोगों को शहर होकर अमेठी होते हुए रायबरेली और लखनऊ तक का सफर तय करना पड़ रहा है। मार्ग मरम्मतीकरण हो जाने पर लोग कोहड़ौर से चंदौका होते हुए अठेहा के रास्ते अमेठी से रायबरेली और लखनऊ तक की दूरी आसानी से तय कर सकेंगे। अभी अमेठी जाने के लिए करीब 20 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है।

बजट के अभाव में निरस्त हो गई थी निविदा
सालों से बदहाल कोहड़ौर से चंदौका मार्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार कर पीडब्ल्यूडी ने शासन को भेजा था। वित्तीय वर्ष 2024-25 में निर्माण कार्य को शामिल कर 22 मार्च 2025 को निविदा आमंत्रित की गई थी, लेकिन बजट के अभाव में निविदा निरस्त कर दी गई। ऐसे में मार्ग के मरम्मतीकरण का कार्य पूरा नहीं हो सका। इंप्रूवमेंट ऑफ राइडिंग क्वालिटी प्रोग्राम के तहत सड़क का सुदृढ़ीकरण किया जाना है।
प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद निविदा आमंत्रित कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।-एसके गौतम, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed