{"_id":"71dd397da0f48811aac9052dedba381f","slug":"the-immortal-light-camp-today-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला का रक्तदान शिविर आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला का रक्तदान शिविर आज
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
Updated Sun, 14 Jun 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। रक्तदान महादान नारे के साथ रविवार को जिला अस्पताल में रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। मानवता की सेवा के इस महादान अभियान में कई सामाजिक संगठन भी अपनी हिस्सेदारी निभाने को तैयार हैं। युवा जमात में तो इसको लेकर जबरदस्त उत्साह है। प्रभारी जिलाधिकारी सुरेन्द्र कुमार और एसपी रतनकांत पांडेय ने भी युवा वर्ग से रक्तदान करने की अपील की है।
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर रविवार को जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। रक्तदान दिवस पर आयोजित इस शिविर में लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर रक्तदान करें और खुद को किसी के जीवन का रक्षक बनने का गौरव हासिल करें। इसके लिए अमर उजाला लोगों को जागरूक करने में जुटा है। टीम ने वंदे मातरम सेवा समिति टेंवा, समर्थ किसान पार्टी, वायस आफ पीपुल आदि सामाजिक संगठनों के साथ ही स्कूल, कालेज के प्रबंधकों, शिक्षकों से मुलाकात कर रक्तदान के इस महा अभियान में सहभागिता का आह्वान किया है।
बता दें कि वंदे मातरम समिति के हिमांचल मौर्य, समर्थ किसान पार्टी के अजय सोनी, वीओपी के मोहम्मद रेहान, भाकियू के मंडल अध्यक्ष नूरुल इस्लाम आदि ने अभियान में सहभागिता की हामी भरी है। प्रभारी जिलाधिकारी सुरेन्द्र कुमार, एसपी रतनकांत पांडेय, सीएमओ डॉ. आरके मिश्र, सीएमएस डॉ. इन्द्रमणि पांडेय, सीओ सिटी पूर्णेन्दु सिंह आदि अफसरों ने भी रक्तदान को महादान बताते हुए खासकर युवा वर्ग से रक्तदान करने की अपील की है।