{"_id":"6982476f9326c9093f07a15a","slug":"the-house-of-a-woman-who-had-gone-to-mumbai-for-her-husbands-treatment-was-occupied-by-miscreants-kaushambi-news-c-261-1-kmb1013-136000-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पति के इलाज के लिए मुंबई गई महिला के घर पर दबंगों ने किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पति के इलाज के लिए मुंबई गई महिला के घर पर दबंगों ने किया कब्जा
Wed, 04 Feb 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में पति के इलाज के लिए मुंबई गई महिला के घर पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया। पहले पीड़िता मामले की क्षेत्रीय थाने में शिकायत की। सुनवाई न होने पर महिला ने कोर्ट का शरण लिया, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चार नामजद व 20 अज्ञात समेत 24 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
एफआईआर के अनुसार, कटेनी मजरा बसुहार गांव निवासी केशपति ने बताया कि गांव में उनके भूमिधरी जमीन पर मकान बना हुआ है। उनके बच्चे नहीं हैं और पति कल्लू की तबीयत खराब रहती है। पति का इलाज इलाज कराने के लिए वह दो वर्षों से अपने भाई के पास मुंबई में रह रही थीं।
आरोप है कि 14 नवंबर 2025 को जब वह गांव आई और अपने घर पहुंची तो गांव के ही रामबाबू पटेल, बृजभान, रोहित, भयानी गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर साथ में मौजूद 15 से 20 अज्ञात लोग मिलकर उन्हें पीटने लगे।