फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The government promised...but even after four years, runner Arjun reaches home only through unpaved road

Kaushambi News: सरकार ने वादा तो किया...पर चार वर्ष भी कच्ची सड़क से ही घर पहुंचते हैं धावक अर्जुन

Tue, 09 Apr 2024 04:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 09 Apr 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
The government promised...but even after four years, runner Arjun reaches home only through unpaved road
साउथ एशियन क्राॅस कंट्री चैंपियनशिप-2018 में गोल्ड मेडल जीतने वाले अर्जुन कुमार गंवई राजनीति से हार गए और शासन ने भी हाथ खड़े किए हैं। सरकार के निर्देश के बाद भी चायल के उस्मानपुर बिगहरा स्थिति अर्जुन के घर जाने वाली सड़क पक्की होनी थी, गांव के कुछ लोगों के विरोध के चलते आज तक कच्ची ही है।
विज्ञापन

खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवाओं को पहचान मिले व क्षेत्रीय लोग इनके बारे में जानें, इसके लिए प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के नाम से उनके घर तक पक्की सड़क निर्माण कराती है। अर्जुन कुमार ने वर्ष 2018 में साउथ एशियन क्राॅस कंट्री चैंपियनशिप में 10 किमी दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था तो उन्हें भी 2020 में यह लाभ मिला। सेना में हवलदार के पद पर तैनात अर्जुन के नाम 26 राष्ट्रीय व दो अंतरराष्ट्रीय अवार्ड दर्ज हैं।
विज्ञापन

शासन ने जिस समय सड़क निर्माण की स्वीकृत दी, उस वक्त अर्जुन हैदराबाद में तैनात थे। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण के लिए जांच तो की, फिर आगे कोई काम नहीं कराया। नौकरी की वजह से अर्जुन पैरवी भी नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे साथ ही खेली बाराबंकी की कविता यादव के नाम से भी सड़क स्वीकृत हुई थी। उनके गांव में सड़क बन चुकी है। इसका उद्घाटन सीएम केशव प्रसाद मौर्य कर चुके हैं। मेरे प्रकरण में ऐसा नहीं हुआ। लोक निर्माण विभाग ने स्थानीय लोगों के विरोध का हवाला देते हुए सड़क नहीं बनाई। - अर्जुन कुमार





अर्जुन के नाम पर सड़क स्वीकृति की जानकारी नहीं है। इनकी ओर से कोई पत्र मिलता है तो विचार किया जाएगा।
- हरवंश सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण

शिवबाबू त्रिपाठी।

शिवबाबू त्रिपाठी।

शिवबाबू त्रिपाठी।

शिवबाबू त्रिपाठी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed