फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The girl ran away after threatening self-immolation, police troubled in finding

आत्मदाह की धमकी देकर भागी युवती, खोजने में परेशान पुलिस

Fri, 12 Nov 2021 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
The girl ran away after threatening self-immolation, police troubled in finding
प्रयागराज की एक युवती के हाई प्रोफाइल ड्रामे की वजह से मुख्यालय के सारे दफ्तर पुलिस छावनी में तब्दील रहे। पुलिस ने युवती के भाई को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया था। इससे नाराज उसकी बहन ने जिला मुख्यालय पर आत्मदाह की धमकी दी। इसके बाद वह गायब हो गई। सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कलक्ट्रेट, पुलिस ऑफिस, जनपद न्यायालय सहित तमाम जगहों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। हालांकि, शाम तक युवती को पुलिस तलाशती रही। शाम तक उसके जिला मुख्यालय नहीं आने पर पुलिस ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

प्रयागराज के शांतिपुरम कौंधियारा निवासी संजय सिंह का रिश्ता करारी कोतवाली इलाके की एक युवती के साथ तय था। शादी के पूर्व की कुछ औपचारिकताएं भी पूरी हो चुकी थीं। इसके बाद से संजय का युवती के घर अक्सर आना-जाना शुरू हो गया। करीब आठ महीने पहले संजय ने युवती से शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद युवती व उसके घरवाले परेशान हो उठे। काफी मान-मनौव्वल के बाद भी संजय नहीं माना तो युवती ने उसके खिलाफ करारी कोतवाली में दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद भी पुलिस आरोपी संजय को गिरफ्तार नहीं कर रही थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने संजय को म्योहर के पास से गिरफ्तार कर चालान किया तो उसकी बहन कल्पना सिंह जिला मुख्यालय मंझनपुर में आत्मदाह करने की धमकी देते हुए भाग निकली। इसकी जानकारी जिले के अफसरों को हुई तो हड़कंप मच गया। मुख्यालय को छावनी में तब्दील कर दिया गया। हालांकि कल्पना मंझनपुर नहीं आई। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विवेचक ने मुकदमे में लगा दी थी फाइनल रिपोर्ट
दुष्कर्म के आरोपी संजय सिंह के खिलाफ पूर्व में करारी इंस्पेक्टर रहे अशोक कुमार मे साक्ष्य के अभाव में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। इसे लेकर पीड़िता ने आत्मदाह की धमकी देकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। एसपी के आदेश पर दोबारा विवेचना की गई तो आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले। इसी आधार पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed