फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The friend duped the youth of Rs 3 lakh

Kaushambi News: साथी ने युवक को लगाया तीन लाख रुपये का चूना

Fri, 25 Jul 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 25 Jul 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
The friend duped the youth of Rs 3 lakh
कौशाम्बी कोतवाली के जोगापुर के रहने वाले एक युवक को जालसाज साथी ने तीन लाख रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित के मोबाइल पर बैंक से आए मैसेज से उन्हें घटना की जानकारी हुई। भुक्तभोगी ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।
विज्ञापन

जोगापुर निवासी शिवराम त्रिपाठी ने एसपी से बताया कि वर्ष 2021 में उनकी मुलाकात क्षेत्र के ही एक युवक से हुई। युवक ने महाराष्ट्र में सिक्योरिटी सर्विस खोल कर अच्छा रुपया कमाने का झांसा दिया। इस पर शिवराम ने युवक के साथ मिलकर रुपये खर्च किए।
विज्ञापन

सिक्योरिटी सर्विस का रजिस्ट्रेशन कराने के बाद दोनों ने ज्वाइंट खाता खुलवाया। शिवराम का आरोप है कि साथी युवक ने तीन साल तक करीब ढाई करोड़ रुपये की कमाई की, लेकिन उसे एक रुपये नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवराम ने आपत्ति लगाई तो युवक ने फरवरी 2024 में सिक्योरिटी सर्विस के प्रबंधन से इस्तीफा दे दिया। उसके हटने के बाद शिवराम ने बैंक मैनेजर से मिलकर खाते से उसका नाम हटाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इस प्रक्रिया में काफी समय लगा।

सिक्योरिटी सर्विस के खाते में 22 जुलाई 2025 को पांच लाख 21 हजार रुपये आए। 23 जुलाई को उसके खाते से आरोपी युवक ने तीन लाख रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आया तो शिवराम परेशान हो गए। पीड़ित की शिकायत पर एसपी ने प्रभारी निरीक्षक कौशाम्बी को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed