Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The four-day Chhath festival begins today with 'Nahay-Khay'.

Kaushambi News: नहाय-खाय के साथ आज से शुरू होगा चार दिवसीय छठ महापर्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
The four-day Chhath festival begins today with 'Nahay-Khay'.
लोक आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार से नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में भगवान सूर्य और छठी मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। व्रती परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए कठिन निर्जला व्रत रखेंगी। पर्व में अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने की विशेष परंपरा है।
विज्ञापन

छठ पर्व के पहले दिन 13 नवंबर को नहाय-खाय होगा। इस दिन व्रती स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करेंगी और पूजा का संकल्प लेंगी। घर और रसोई की साफ-सफाई के बाद कद्दू-भात और चने की दाल का प्रसाद तैयार किया जाएगा। दूसरे दिन 14 नवंबर को खरना मनाया जाएगा। व्रती दिनभर उपवास रखेंगी और शाम को मिट्टी के चूल्हे पर गुड़ व दूध से खीर बनाकर छठी मैया को भोग लगाएंगी। प्रसाद ग्रहण करने के बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा। 14 नवंबर की रात 11 बजकर 10 मिनट पर पंचमी तिथि समाप्त होकर षष्ठी शुरू होगी। यह 15 नवंबर की रात 2 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। संध्या अर्घ्य के समय मेष लग्न, उत्तराषाढा नक्षत्र और मकर राशि का संयोग बनेगा।
विज्ञापन

तीसरे दिन 15 नवंबर को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा। व्रती बांस के सूप और टोकरी में फल, ठेकुआ सहित पूजन सामग्री सजाकर नदी, तालाब और जलाशयों के किनारे पहुंचेंगी। शाम 5:24 बजे अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की खुशहाली की कामना करेंगी। चौथे दिन 16 नवंबर को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके साथ ही व्रत का समापन और पारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छठ पर सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग का संयोग
छठ महापर्व पर इस बार 15 नवंबर को विशेष ज्योतिषीय संयोग बन रहा है। षष्ठी तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग का संयोग रहेगा। आचार्य पं. दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि सर्वार्थ सिद्धि योग में शुभ कार्यों में सफलता मिलने की मान्यता है, जबकि रवि योग नकारात्मक प्रभावों से रक्षा करता है। इस शुभ संयोग में सूर्यदेव को अर्घ्य देने से सुख-समृद्धि, आरोग्य और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होने की मान्यता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed