{"_id":"6998afac8190ce028d0b3cf1","slug":"the-former-minister-reached-the-house-of-the-deceased-and-consoled-the-family-members-kaushambi-news-c-261-1-kmb1014-136885-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पूर्व मंत्री मृतक के घर पहुंच परिजनों को दी सांत्वना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पूर्व मंत्री मृतक के घर पहुंच परिजनों को दी सांत्वना
Sat, 21 Feb 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
चरवा कोतवाली के मलाक नागर गांव में पखवाड़े भर पहले सरसों के खेत में मिले युवक के शव के मामले में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा कार्यकर्ताओं के साथ मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर पुलिस अधीक्षक से फोन पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
मलाक नागर निवासी विजय कुमार के मुताबिक उनका भाई पवन कुमार आठ फरवरी की शाम करीब पांच बजे सब्जी लेने के लिए घर से निकला था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क किया। पवन ने पांच मिनट में घर पहुंचने की बात कही, लेकिन इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया।
परिजनों ने रात भर तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। अगले दिन सुबह सूचना मिली कि गांव के बाहर एक अज्ञात शव पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर शव की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई। उसका शव सरसों के खेत में पड़ा मिला। विजय कुमार ने प्रधानी चुनाव की रंजिश और भूमि विवाद को लेकर गांव के कुछ लोगों पर हत्या कर शव ठिकाने लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा, रमाकांत सिंह पटेल, चंद्रजीत यादव समेत सपाइयों ने परिजनों को सांत्वना देते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।