फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The family kept sleeping in the courtyard, thieves broke into the house and took it away.

Kaushambi News: आंगन में सोता रहा परिवार, सेंध काटकर गृहस्थी खंगाल ले गए चोर

Wed, 12 Jun 2024 07:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 12 Jun 2024 07:24 PM IST
विज्ञापन
The family kept sleeping in the courtyard, thieves broke into the house and took it away.
आंगन में सोता रहा परिवार, सेंध काटकर गृहस्थी खंगाल ले गए चोर
विज्ञापन

- सैनी कोतवाली के कैथन बाग गांव में मंगलवार रात हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
अजुहा। सैनी कोतवाली के केन मजरा कैथनबाग गांव में मंगलवार रात घर के पीछे की दीवार में सेंध काट कर चोरों ने नकदी-गहना समेत तकरीबन एक लाख रुपये कीमत का गृहस्थी का सामान पार कर दिया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

कैथनबाग निवासी मो. जावेद ने बताया कि रोजाना की तरह मंगलवार रात भी वह परिवार के साथ घर के आंगन में सो रहा था। आधी रात को सभी गहरी नींद में थे, तभी चोरों ने उसके घर को निशाने पर ले लिया। पीछे की दीवार में सेंध लगाकर घर के भीतर घुसे चोर कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ कर पांच हजार नकदी के साथ ही सोने-चांदी के गहने समेत करीब एक लाख रुपये कीमत का गृहस्थी ले गए। सुबह घर वालों की नींद खुली तो कमरे में बिखरा सामान देख होश उड़ गए। जानकारी मिलने पर आस पड़ोस के लोग जुट गए। सूचना के बाद पहुंची अजुहा चौकी पुलिस जांच कर पीड़ित से तहरीर लेकर चली गई। सैनी कोतवाल जयचंद्र शर्मा का कहना है कि घटना की छानबीन की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed