{"_id":"69efb7400657fb812d0b1d5b","slug":"the-effect-of-severe-heat-1254-patients-reached-the-district-hospital-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-140400-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी का असर : जिला अस्पताल में पहुंचे 1254 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी का असर : जिला अस्पताल में पहुंचे 1254 मरीज
Tue, 28 Apr 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
सोमवार को जिला अस्पताल के ओपीडी में मौजूद मरीजों व तीमारदारों की भीड़। संवाद
पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रही गर्मी और तापमान में तेजी का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखने लगा है। बदलते मौसम के कारण बड़ी संख्या में लोग सर्दी, खांसी और बुखार जैसी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सोमवार को मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली, जिससे ओपीडी में लंबी कतारें लगी रहीं।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार सोमवार को ओपीडी में कुल 1254 मरीजों का इलाज किया गया। मेडिसिन विभाग के डॉक्टर संजीव सिंह ने बताया कि प्रतिदिन करीब 100 से 150 मरीज सर्दी, खांसी और बुखार की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं।
उन्होंने कहा कि तेज धूप, गर्म हवाएं और अचानक तापमान में बदलाव से लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है, जिससे संक्रमण तेजी से फैल रहा है।