फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The economic condition of the farmers is in crisis due to the hailstorm.

Kaushambi News: ओलावृष्टि की मार से अन्नदाताओं की आर्थिक स्थिति पर संकट

Sun, 29 Mar 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 29 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
The economic condition of the farmers is in crisis due to the hailstorm.
रवि करन सिंह
जिले के तिरहार इलाके में शुक्रवार शाम हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि का असर दूसरे दिन भी साफ दिखाई दिया। शनिवार को किसान अपने खेतों में पहुंचकर गिरी और खराब हुई फसलों का जायजा लेते नजर आए। तेज हवा और बड़े ओलों से किसानों की आर्थिक स्थिति पर संकट गहराने लगा है।
विज्ञापन

कई किसानों की कटाई के लिए तैयार फसल खेतों में ही गिर गई और सरसों की तो आधे से ही बालियां टूटकर खेतों में बिखर गईं। अचानक बदले मौसम ने उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन



गेहूं की खड़ी फसल पर ओलों की मार से काफी नुकसान हुआ है। करीब 10–12 बीघा गेहूं की फसल खड़ी थी, जिसमें लगभग 15 प्रतिशत तक नुकसान हो गया है। प्रकृति की मार सीधे किसानों पर पड़ रही है। -गरीब नवाज पुष्कर मिश्रा, किसान, मेडरहा
विज्ञापन
विज्ञापन

अंदाजा भी नहीं था कि अचानक मौसम इतना खराब हो जाएगा। खेत में मिर्च तुड़वा रहा था, तभी तेज हवा के साथ बड़े-बड़े बर्फ जैसे ओले गिरने लगे। स्थिति इतनी खराब हो गई कि खेत से भागना पड़ा। ओलावृष्टि भारी नुकसान हुआ है। -दीनदयाल, किसान
प्रकृति और हालात दोनों ने किसानों को मुश्किल में डाल दिया है। पालक की खेती की थी, लेकिन ओलावृष्टि से पूरी फसल बर्बाद हो गई। अचानक आए इस मौसम ने उनकी मेहनत को खत्म कर दिया। -सुकरू लाल,किसान
करीब 20 बीघा खेती करते हैं। इसमें गेहूं और सरसों की फसल ज्यादा लगाई थी। शुक्रवार को हुई ओलावृष्टि में इन दोनों फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। -उदयभान यादव,किसान, सरसावां ब्लॉक
एक बीघा अरहर की फसल बोई थी, जो पूरी तरह उसी पर निर्भर थी। ओलावृष्टि से अरहर की फसल खराब हो गई, जिससे परिवार की चिंता बढ़ गई है। परिवार पर आर्थिक संकट मंडरा रहा है। - दलजीत यादव, किसान
गेहूं, चना, सरसों और अरहर की खेती की थी। ओलावृष्टि में अधिकांश फसल प्रभावित हो गई है। प्रशासन को जल्द सर्वे कराकर नुकसान का आकलन करना चाहिए और उन्हें उचित मुआवजा दिलाया जाना चाहिए। - रवि करण सिंह, किसान

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से मौसम में अचानक बदलाव आया, जिससे तेज हवा, गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। ऐसे मौसम में पकी हुई फसलों को नुकसान होने की संभावना ज्यादा रहती है। हालांकि आने वाले दिनों में मौसम के धीरे-धीरे सामान्य होने की संभावना है। - डॉ. मनोज सिंह, मौसम वैज्ञानिक

रवि करन सिंह

रवि करन सिंह

रवि करन सिंह

रवि करन सिंह

रवि करन सिंह

रवि करन सिंह

रवि करन सिंह

रवि करन सिंह

रवि करन सिंह

रवि करन सिंह

रवि करन सिंह

रवि करन सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed