{"_id":"64876a2b11b6129463055964","slug":"the-driver-of-the-goods-train-said-the-young-man-gave-his-life-after-being-cut-off-from-the-train-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-20-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मालगाड़ी का चालक बोला, ट्रेन से कटकर युवक ने दी है जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मालगाड़ी का चालक बोला, ट्रेन से कटकर युवक ने दी है जान
Tue, 13 Jun 2023 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
मालगाड़ी का चालक बोला, ट्रेन से कटकर युवक ने दी है जान
- दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर बिदनपुर के समीप युवक ने उठाया आत्मघाती कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी। कोखराज कोतवाली के बिदनपुर रेलवे स्टेशन के समीप एक युवक ने अप लाइन में मालगाड़ी से कटकर खुदकुशी कर ली। युवक का सिर धड़ से अलग हो गया था। मालगाड़ी के चालक की सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने शव को पटरी से बाहर कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर सोमवार सुबह एक युवक अप लाइन में गर्दन रखकर लेट गया। युवक को देख उधर से गुजर रही मालगाड़ी के चालक ने हार्न बजाया लेकिन युवक नहीं उठा। ट्रेन काफी नजदीक आ जाने के कारण इमरजेंसी ब्रेक से भी उसे रोका नहीं जा सकता था। इसे लेकर युवक दो टुकड़ों में कट गया। आरपीएफ भरवारी के चौकी प्रभारी सुरेंद्र पासवान ने बताया कि सूचना मिलते ही उन्होंने कोखराज कोतवाली पुलिस को खबर दी और मौके पर पहुंचे। शव को पटरी से किनारे कराया गया। इंस्पेक्टर विनोद मौर्या का कहना है शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक काले रंग का पैंट व काली टीशर्ट पहने है। उसकी उम्र करीब 25 साल की है। शिनाख्त के लिए डीसीआरबी के जरिए पड़ोसी जनपदों से भी मदद ली जा रही है।